Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'दिल्ली में दो मुख्यमंत्री, इसमें एक सुपर CM', संजय सिंह ने आखिर ऐसा क्यों कहा?

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 04:10 PM (IST)

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उनके पति मनीष गुप्ता भी अधिकारियों के साथ मीटिंग में बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस पर विपक्षी आम आदमी पार्टी ने निशाना साधा है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में दो मुख्यमंत्री हैं रेखा गुप्ता और उनके पति मनीष गुप्ता जो सुपर सीएम हैं।

    Hero Image
    सीएम रेखा गुप्ता के साथ उनके पति की मौजूदगी को लेकर संजय सिंह ने उठाए सवाल।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का अधिकारियों के साथ मीटिंग की फोटो सुर्खियों में है। दरअसल, वायरल तस्वीर में कथित तौर पर उनके पति मनीष गुप्ता भी बैठे हैं। ऐसे में विपक्षी आम आदमी पार्टी ने उन्हें निशाने पर लिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सीएम रेखा गुप्ता पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा- दिल्ली में इस समय दो मुख्यमंत्री हैं, पहली खुद रेखा गुप्ता जी और दूसरे उनके पति मनीष गुप्ता जी, जो सुपर CM हैं। मोदी जी ने दिल्ली में 'फुलेरा की पंचायत' वाली सरकार बनाई है, जिसने 6 महीने में ही दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। 

    वहीं पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा- क्या रेखा गुप्ता जी योग्य नहीं हैं, जो अपना काम खुद कर सकें? क्या BJP में कोई ऐसा योग्य इंसान नहीं है जो रेखा गुप्ता जी के साथ OSD या PS बनकर काम कर सके?

    उन्होंने कहा कि BJP कोई एक कानून दिखा दे, जिसमें यह लिखा हो कि CM साहिबा के पति अफसरों को निर्देश दे सकते हैं। यह मामला केवल नैतिकता ही नहीं बल्कि कानून के खिलाफ भी है।

    कपिल मिश्रा का केजरीवाल को जवाब

    वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने एक्स पर पोस्ट में लिखा- पंजाब में CM छिपकर अस्पताल में जाकर लेट गए हैं, पंजाब के सुपर CM बनकर घूमने वाले दिल्ली भाग कर आ गए और यहां आकर ट्विटर ट्विटर खेल रहें हैं। दिल्ली के सरकार जनता के बीच है। बाढ़ राहत का कार्य मुस्तैदी से जारी है। आपके इन्हीं झूठों के कारण AAP  की पूरी लीडरशिप चुनाव हार कर बैठी है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में अवैध जींस रंगाई यूनिट्स पर NGT सख्त, डीपीसीसी रिपोर्ट पर उठे सवाल

    comedy show banner
    comedy show banner