विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Politics: AAP ने शुरू की MCD चुनाव प्रचार अभियान की घोषणा- कूड़े पर जनसंवाद से भाजपा को घेरने की तैयारी

By V K ShuklaEdited By: Prateek Kumar
Published: Mon, 07 Nov 2022 04:26 PM (IST)

Delhi MCD Election आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक व कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को एमसीडी चुनाव के ...और पढ़ें

गोपाल राय ने कहा दिल्ली वालों ने भाजपा को नगर निगम चुनाव कराने के लिए विवश कर दिया है।
गोपाल राय ने कहा दिल्ली वालों ने भाजपा को नगर निगम चुनाव कराने के लिए विवश कर दिया है।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक व कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को एमसीडी चुनाव के मद्देनजर प्रेसवार्ता की। राय ने नगर निगम चुनाव को लेकर प्रचार अभियान घोषणा की। अभियान का नाम है 'कूड़े पर जनसंवाद'। गोपाल राय ने कहा कि आज पूरी दिल्ली के लोगों में खुशी है कि सारे तिकड़म लगाने के बाद दिल्ली वालों ने भाजपा को नगर निगम चुनाव कराने के लिए विवश कर दिया है।

भाजपा पर साधा निशाना

राय ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामलीला मैदान में आए, मगर भाजपा के 15 साल पूरे होने के बाद भी एक बार भी ऐसी उपलब्धि नहीं बता पाए कि को उन्होंने काम किया हो। उन्होंने पहले आबकारी नीति को लेकर आप पर आरोप लगाए और अब महाठग सुकेश को लेकर आए हैं। मगर भाजपा कूड़े पर बात नहीं कर रही है। यह चुनाव कूड़े पर ही होगा। कूड़े पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। आज तो नहीं कल, भाजपा को कूड़े पर बोलना पड़ेगा।

20 नवंबर तक चलेगा अभियान

भाजपा के खिलाफ चुनावी बिगुल फूंकते हुए कहा कि 8 नवंबर से सभी वार्ड पर जनसंवाद शुरू किया जाएगा। 600 लोगों को इसके लिए तैयार किया जा रहा है। 20 नवंबर तक अभियान चलेगा। आप इसे लेकर हर वार्ड में पहुंचेगी। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि इस दौरान लोगों से कूड़े से संबंधित पांच सवाल पूछे जाएंगे। उन्होंने यह कहा कि यह सबसे बड़ा संवाद है। इसमें 13 हजार से अधिक बूथों पर यह जनसंवाद होगा। बता दें कि भाजपा और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर एमसीडी चुनाव को लेकर काफी हमलावर हो रही हैं। पहले चुनाव की तारीख आगे बढ़ने, फिर चुनाव में परिसीमन और अब मुद्दे को लेकर। वहीं कांग्रेस भी इन सबके बीच एक बार फिर अपनी खोई जमीन तलाश रही है कि आखिरी सत्ता में कैसे वापसी की जाए।

Delhi Crime: छेड़छाड़ के आरोपित की मौत, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप, थाने पर परिजनों ने किया हंगामा

दिल्ली- एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक