विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आप' कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, विरोध में की नारेबाजी

By Edited By:
Published: Wed, 21 Nov 2018 09:43 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 09:52 PM (IST)

आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। नाराज कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय के अंदर की तरफ बढ़ने लगे। जिन्हें बैरिकेड लगाकर पुलिस ने रोक दिया।

'आप' कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, विरोध में की नारेबाजी
'आप' कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, विरोध में की नारेबाजी

नई दिल्ली, जेएनएन। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) ने डीडीयू मार्ग पर पार्टी मुख्यालय से पैदल मार्च निकाला तथा भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ हाय-हाय के नारे लगाए। आप कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में तख्तियां ले रखीं थीं जिन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करवाने का भाजपा पर आरोप लगाया गया। यह भी लिखा था कि भाजपा वालों शर्म करो।

मंगलवार को आप ने आरोप लगाया था कि हमला भाजपा के इशारे पर किया गया है। बुधवार को कार्यक्रम के अनुसार आप कार्यकर्ता व विधायक तीन बजे से ही आप के डीडीयू मार्ग पर स्थित मुख्यालय पर एकत्रित होने लगे थे। बाद में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित होकर भाजपा के खिलाफ नारे लगाते हुए डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय की ओर चल पड़े। वहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। नाराज कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय के अंदर की तरफ बढ़ने लगे। जिन्हें बैरिकेड लगाकर पुलिस ने रोक दिया।

प्रदर्शन में पार्टी के शीर्ष नेता पंकज गुप्ता, दिलीप पांडेय, आतिशी, राघव चढ्डा और ब्रिजेश गोयल आदि ने संबोधित किया। इन नेताओं ने कहा कि भाजपा बुरी तरह से डरी हुई है। उसे समझ में आ गया है कि अब इनके धर्म की राजनीति नहीं चलने वाली। जब जब ये भाजपा वाले धर्म की राजनीति करते हैं, देश की जनता इन्हें नकार देती है। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए ये मुख्यमंत्री पर इस प्रकार के कायराना हमले करवा रही है। अब भाजपा को समझना होगा कि देश की जनता अब माग कर रही है कि जो काम अरविंद केजरीवाल की सरकार दिल्ली मे कर रही है वही काम अब पूरे देश में जनता को चाहिए। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।