विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AAP विधायक ने शुरु किया आक्सीजन युक्त कोविड केयर सेंटर, जान जोखिम में डालकर कर रहे कोरोना मरीजों की मदद

By Mangal YadavEdited By:
Published: Sun, 16 May 2021 07:03 AM (IST)

राज कुमार के मुताबिक कि वो खुद भी इस सेंटर में पीपीई किट पहन कर मरीजों की सेवा कर रहे ...और पढ़ें

कोरोना मरीजों के इलाज के लिए शुरू किया 40 बेड का आक्सीजन युक्त कोविड केयर सेंटर
कोरोना मरीजों के इलाज के लिए शुरू किया 40 बेड का आक्सीजन युक्त कोविड केयर सेंटर

नई दिल्ली [रीतिका मिश्रा]। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते राजधानी में मरीज बेड और आक्सीजन की कमी से परेशान हैं। इन मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए पटेल नगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक राज कुमार आनंद अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने पटेल नगर में मरीजों को इलाज दिलाने के लिए शनिवार से कोविड केयर सेंटर की शुरूआत की है। राज कुमार ने बताया कि मेट्रो पिलर नंबर 214 के सामने स्थित इस कोविड केयर सेंटर में कुल 40 आक्सीजन बेड की व्यवस्था की गई है। इसमें सभी मरीजों को मुफ्त में इलाज दिया जा रहा है। इस सेंटर में कुल चार डाक्टर, चार कर्मचारी और कुछ स्वयंसेवक 24 घंटे मरीजों की देखभाल के लिए मौजूद रहेंगे।

राज कुमार के मुताबिक कि वो खुद भी इस सेंटर में पीपीई किट पहन कर मरीजों की सेवा कर रहे हैं। पहले दिन ही आए मरीजों को भर्ती करवाने के बाद उन्होंने उनका इलाज शुरू कराया और सकारात्मक रहने के लिए कुछ प्रेरक कहानियां भी सुनाई। उन्होंने बताया कि सभी डाक्टर एलएनजेपी हास्पिटल के हैं। वो मरीजों को दिन रात मानिटर कर रहे हैं। सेंटर में कुल 23 आक्सीजन कसंट्रेटर और 15 से ज्यादा आक्सीजन सिलेंडर हैं। इसके साथ ही मरीजों के लिए सभी जरूरी दवाइयों की भी व्यवस्था की गई है।

संक्रमण के लक्षण दिखने पर भी मिलेगा इलाज

राज कुमार ने बताया कि सेंटर में जिन मरीजों की कोविड रिपोर्ड पाजीटिव है उनके साथ-साथ उन मरीजों को भी भर्ती किया जा रहा है जिन्होेने कोरोना की जांच कराई है और उसकी रिपोर्ट मिलने में समय है पर उसमें कोरोना के लक्षण हैं। उनके मुताबिक सेंटर में आइसीयू बेड की व्यवस्था नहीं है इसलिए उन्हीं मरीजों को भर्ती किया जा रहा है जिनका आक्सीजन लेवल 88 से ऊपर है। इसके लिए सेंटर में पहले मरीज के आक्सीजन लेवल की जांच की जाती है। अगर मरीज का आक्सीजन लेवल 88 से कम होता है तो वो कोशिश करते हैं कि उसे जल्द से जल्द किसी नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा सके।

मरीजों को भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा

राज कुमार आनंद द्वारा शुरू किए गए इस कोविड केयर सेंटर में मरीजों को मुफ्त इलाज के साथ मुफ्त भोजन की भी व्यवस्था की गई है। मरीजों को डाक्टर की सलाह के अनुसार ताजा भोजन दिया जाएगा। इसमें सब्जियां और फल डाक्टर की सलाह के अनुसार ही मंगा कर मरीजों के लिए भोजन बनवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वो खुद अपनी निगरानी में भोजन बनवाते हैं और हर मरीज को ताजा भोजन मिले ये सुनिश्चित करते हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।