विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल के लिए यातना गृह बना तिहाड़, पीएम और एलजी 24 घंटे CCTV से कर रहे निगरानी : संजय सिंह

Published: Tue, 23 Apr 2024 01:21 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2024 01:27 PM (IST)

आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पीएम मोदी ...और पढ़ें

केजरीवाल के लिए यातना गृह बना तिहाड़, पीएम और एलजी 24 घंटे CCTV से कर रहे निगरानी : संजय सिंह
केजरीवाल के लिए यातना गृह बना तिहाड़, पीएम और एलजी 24 घंटे CCTV से कर रहे निगरानी : संजय सिंह

HighLights

  1. केजरीवाल के खिलाफ हो रही गहरी साजिश- संजय सिंह
  2. प्रधानमंत्री का अत्याचार पूरा देश देख रहा है- आप

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने फिर से केंद्र की भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तिहाड़ जेल सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए एक यातना गृह बन गया है।

आप नेता ने कहा,  "उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, जैसा हिटलर के काल में किया जाता था। संजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को 24 घंटे प्रधानमंत्री कार्यालय और एलजी की निगरानी में रख जा रहा है। दोनों ही सीसीटीवी का लिंक मंगवाकर केजरीवाल को देख रहे हैं।"

पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान संजय सिंह ने सवाल किया, “प्रधानमंत्री जी आप क्या देखना चाहते हैं? क्या अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन मिली या नहीं? वो कितना बीमार हुए उनकी किडनी, लीवर और स्वास्थ्य खराब हुआ या नहीं ? आप ये देखना चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल का कितना मनोबल गिरा?”

प्रधानमंत्री जी ने एलजी को भी इसी काम में लगा दिया है कि अरविंद केजरीवाल को कितनी यातनाएं दी जा रही है। संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का अत्याचार पूरा देश देख रहा है। आप ये भी देख रहे होंगे कि केजरीवाल जेल में झाड़ू लगाते हैं।

उन्होंने कहा,   "वो अंदर जितना झाड़ू लगाएंगे बाहर उतना ही भाजपा साफ होगी। सीएम को दी जा रही यातनाओं के देखकर उनके माता पिता बेहद दुखी हैं। उन्होंने ये भी कहा कि पहले चरण के चुनाव बाद भाजपा बौखला गई है।"

केजरीवाल के खिलाफ हो रही गहरी साजिश

संजय सिंह ने दावा किया, “24 घंटे मानिटरिंग करने का मकसद ये देखना है कि वो कितना परेशान हैं। कितना टूटा? कब सो रहा है? इतना परेशान किया जाए कि जान से खिलवाड़ हो जाए।” उन्होंने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ सरकार गहरी साजिश रच रही है।