विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आम आदमी पार्टी को लेकर दिए बयान पर आप नेता आतिशी ने किया पलटवार, जानिए क्या कहा?

By Vinay Kumar TiwariEdited By:
Published: Mon, 04 Apr 2022 01:02 PM (IST)

भाजपा ने मालवीय नगर में तिरंगा लगाने का विरोध किया था। राष्ट्रीय ध्वज की जगह बदलने की मांग को लेकर ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर आम नेता आतिशी ने जवाब दिया है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर आम नेता आतिशी ने जवाब दिया है।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी को लेकर जो टिप्पणी की है उस पर पार्टी नेता आतिशी ने पलटवार किया है। आतिशी ने अनुराग ठाकुर को संबोधित करते ट्वीट कर कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने चुनाव नहीं जीत सकते, तो आप दिल्ली के नगर निगम चुनाव से क्यों भाग रहे हैं?

आपकी बौखलाहट देख कर लगता है कि मोदी जी को केजरीवाल जी से डर लगता है! वो दिल्ली नगर निगम जैसे छोटे चुनाव में भी केजरीवाल का सामना नहीं करना चाहते। इससे पहले अनुराग ठाकुर ने एक सवाल के जवाब में चंडीगढ़ में कहा था कि केजरीवाल जी पहले भी मोदी जी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं, उनका हाल आपने देखा है। वे उत्तर प्रदेश में एक सीट भी नहीं जीत सके, क्या आपने उत्तराखंड, गोवा में उनका हाल देखा? कभी-कभी वे मीडिया के माध्यम से माहौल बनाते हैं, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं होता है।

तिरंगा विरोधी नीति पर बड़ी जीत

भाजपा की तिरंगा विरोधी नीति पर हमारी बड़ी जीत हुई है, जहां तिरंगे पर भाजपा का विरोध था तो आम आदमी पार्टी (आप) ने तिरंगा लहरा दिया है। यह आरोप लगाते हुए आप के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि जो तिरंगे का विरोध करेगा, जनता उसे बाहर करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने मालवीय नगर में तिरंगा लगाने का विरोध किया था। राष्ट्रीय ध्वज की जगह बदलने की मांग को लेकर नगर निगम को पत्र लिखा था। भारती के अनुसार भाजपा ने कहा था कि वह पार्क में अपना झंडा लगवाना चाहती है इसलिए तिरंगा नहीं लगाया जाना चाहिए। भारती ने कहा कि आप के हस्तक्षेप और स्थानीय लोगों के सहयोग से उसी जगह पर तिरंगा लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

अपने विधानसभा क्षेत्र के महाराजा शूर सैनी पार्क में एमसीडी से बाकायदा अनुमति लेने के बाद राष्ट्रीय ध्वज लगवाने पहुंचा तो कुछ ऐसा हुआ जिसने अंदर तक झकझोर दिया। एक व्यक्ति आकर बोला कि राष्ट्रीय ध्वज नहीं लगने दिया जाएगा। गत विधानसभा सत्र में सदन के पटल पर मुद्दा उठाया था कि किस प्रकार से भाजपा राष्ट्रीय ध्वज का विरोध कर रही है। इस बात को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी उठाया था।