विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्शन में AAP, दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले झोंकी पूरी ताकत; BJP के गढ़ में लगा रही सेंध

Published: Mon, 04 Nov 2024 03:12 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आप ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका दिया है। दक्षिणी दिल्ली के भाजपा ...और पढ़ें

बीबी त्यागी को आगामी चुनाव में लक्ष्मी नगर सीट से उतारने की आप की तैयारी।
बीबी त्यागी को आगामी चुनाव में लक्ष्मी नगर सीट से उतारने की आप की तैयारी।

HighLights

  1. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को दूसरा झटका लगा
  2. बीबी त्यागी को पार्टी द्वारा लक्ष्मी नगर सीट से मैदान में उतारा जा सकता है

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को दूसरा झटका लगा है। पिछले चार दिन में दो बड़े नेता भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। दक्षिणी दिल्ली के भाजपा नेता रहे ब्रह्म सिंह तंवर के बाद लक्ष्मी नगर सीट से भाजपा के नेता बीबी त्यागी भी आप में शामिल हो गए।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दो बार के भाजपा से पार्षद व पूर्वी दिल्ली नगर निगम में स्थाई समिति के अध्यक्ष और नेता सदन रह चुके त्यागी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने ज्वाइनिंग की तस्वीरें अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए कहा कि बीबी त्यागी का आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत है।

2015 में विधायकी लड़ चुके हैं बीबी त्यागी

बाद में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी मुख्यालय पर त्यागी को पार्टी की टोपी और पटका पहनाते हुए इसकी घोषणा की। इस दौरान बीबी त्यागी ने कहा कि मैं लंबे समय से भाजपा में काम कर रहा था, लेकिन आम आदमी पार्टी लोगों के उत्थान के लिए जो काम कर रही थी और उन्हें सुविधाएं दे रही थी, उससे मैं बहुत प्रभावित था। त्यागी ने 2015 में लक्ष्मी नगर सीट से एमएलए का चुनाव भी लड़ा है।

लक्ष्मी नगर सीटे से त्यागी को उतारने की तैयारी

AAP के सूत्रों ने दावा किया कि बीबी त्यागी को पार्टी द्वारा लक्ष्मी नगर सीट से मैदान में उतारा जा सकता है, जो वर्तमान में भाजपा के पास है। त्यागी पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और विधायक दुर्गेश पाठक की मौजूदगी में आप में शामिल हुए। त्यागी का आप में स्वागत करते हुए सिसोदिया ने कहा कि वह उन्हें मजबूत जमीनी जुड़ाव वाले नेता के रूप में जानते हैं और कहा कि इस तरह के काम का पार्टी में स्वागत है।

अगले साल फरवरी में चुनाव की संभावना

त्यागी ने कहा कि वह शिक्षा, स्वास्थ्य और पानी एवं बिजली की आपूर्ति के क्षेत्र में आप के काम से प्रभावित हैं और अगर कोई लोगों की सेवा करना चाहता है तो आप से बेहतर कोई पार्टी नहीं है। बता दें, दिल्ली में विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव से पहले BJP को एक और झटका, बड़े नेता ने थामा AAP का दामन; मनीष सिसोदिया बोले- स्वागत है