विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली चुनाव से पहले BJP को एक और झटका, बड़े नेता ने थामा AAP का दामन; मनीष सिसोदिया बोले- स्वागत है

Published: Mon, 04 Nov 2024 01:12 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2024 01:39 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली बीजेपी के नेता BB Tyagi ने पार्टी को झटका दिया है। बीबी त्यागी ने ...और पढ़ें

आप की सदस्यता लेने के बाद केजरीवाल से मिले बीबी त्यागी। फोटो- @AamAadmiParty
आप की सदस्यता लेने के बाद केजरीवाल से मिले बीबी त्यागी। फोटो- @AamAadmiParty

HighLights

  1. दिल्ली में फरवरी 2025 में होने प्रस्तावित हैं विधानसभा चुनाव
  2. हाल ही में ब्रह्म सिंह तंवर से छोड़ा भाजपा का साथ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने का दौर शुरू हो गया है। ताजा मामला में लक्ष्मी नगर सीट से दिल्ली बीजेपी के नेता बीबी त्यागी ने सोमवार को पार्टी को बड़ा झटका देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप विधायक दुर्गेश पाठक ने उन्हें आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई है। बता दें कि बीबी त्यागी भाजपा से निगम पार्षद रह चुके हैं और लक्ष्मी नगर सीट से विधायक का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

केजरीवाल की ईमानदारी से प्रभावित हुए बीबी त्यागी- सिसोदिया

इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा, "हमें बहुत खुशी है कि बीबी त्यागी, जो भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता रहे हैं और जिन्होंने कई दशकों तक जमीनी स्तर पर जनता के मुद्दों पर काम किया है, आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और जनता की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमारे लिए एक अनमोल संपत्ति है।"

दिल्ली में हो रही है काम की राजनीति- आप

उन्होंने ने आगे कहा, दिल्ली में काम की राजनीति हो रही है। दिल्ली में स्कूल और अस्पताल बन रहे हैं। बिजली के बिल जीरो आ रहे हैं। महिलाओं को फ्री बस की सुविधा मिल रही है, बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जा रही है। इसलिए ही दिल्ली के लोग केजरीवाल जी को अपना बेटा, अपना भाई मानते हैं।"

कमजोर कड़ियां मजबूत करने में जुटी आप

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष बीबी त्यागी का आप में शामिल होने पर स्वागत किया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने प्रस्तावित हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी कमजोर कड़ियों को मजबूत में लगी हुई है।

हाल ही ब्रह्म सिंह तंवर ने थामा था आप का दामन

इससे पहले इससे इसी क्रम में बीते गुरुवार को दीवाली के दिन बीजेपी नेता ब्रह्म सिंह तंवर ने आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। वह दक्षिणी दिल्ली सीट से तीन बार के विधायक रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें-

कौन हैं BJP छोड़ AAP में शामिल होने वाले ब्रह्म सिंह तंवर? दिल्ली विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर सीधा असर