विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CNG किट घोटाले पर घिर गई 'आप' सरकार, भाजपा ने की जांच की मांग

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 02 Jun 2017 05:21 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jun 2017 10:05 PM (IST)

भाजपा नेता ने कहा कि यह मामला सिर्फ आर्थिक घोटाला नहीं है। इससे सरकार द्वारा दिए जाने वाले मान्यता प्रमाणपत्रों से भी लोगों का विश्वास खत्म हो जाएगा।

CNG किट घोटाले पर घिर गई 'आप' सरकार, भाजपा ने की जांच की मांग
CNG किट घोटाले पर घिर गई 'आप' सरकार, भाजपा ने की जांच की मांग

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली सरकार पर पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा सीएनजी किट घोटाले का आरोप लगाने के बाद भाजपा ने भी सरकार को आड़े हाथों लिया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि चीन की सीएनजी किट को कनाडा में बनी बताकर बिकवाने का जो आरोप केजरीवाल सरकार पर लगा है, वह बेहद गंभीर है। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) को इसकी जांच करनी चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा कि यह मामला सिर्फ आर्थिक घोटाला नहीं है। इससे सरकार द्वारा दिए जाने वाले मान्यता प्रमाणपत्रों से भी लोगों का विश्वास खत्म हो जाएगा। दिल्ली के हजारों वाहन चालकों ने सरकारी प्रमाणपत्र पर विश्वास किया और किट को कनाडा की मानकर अपने वाहनों में लगवाया है। वाहन चालक आज खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। यह मामला सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर है। 

तिवारी ने कहा है कि इस घोटाले में भी एक बार फिर दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का नाम आया है। इससे पहले भी उनपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। इसके बावजूद मुख्यमंत्री उन्हें बचाने में लगे हुए हैं। इससे लगता है कि दोनों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: विकिपीडिया के पेज से छेड़छाड़ कर अरविंद केजरीवाल को बना दिया 'मूर्खमंत्री'

यह भी पढ़ें: कपिल मिश्रा का बड़ा खुलासा- 10 हजार में गाड़ियों में लगी है नकली CNG किट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।