विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arvind Kejriwal: 'CBI और ED बीजेपी के राजनीतिक भोंपू, यह सब...'; गिरफ्तारी पर AAP ने दी पहली प्रतिक्रिया

Published: Wed, 26 Jun 2024 05:20 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jun 2024 05:39 PM (IST)

Delhi Liquor Policy Case में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लगातार निराशा हाथ लग रही है। ईडी के बाद ...और पढ़ें

Arvind Kejriwal: सीबीआई द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP ने दिया बड़ा बयान। फाइल फोटो
Arvind Kejriwal: सीबीआई द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP ने दिया बड़ा बयान। फाइल फोटो

HighLights

  1. सीबीआई ने केजरीवाल की पांच दिन की मांगी रिमांड।
  2. AAP ने CBI की कार्रवाई पर उठाया सवाल।
  3. CBI और ED को बताया बीजेपी का राजनीतिक भोंपू।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। (Arvind Kejriwal Hindi News) कथित शराब नीति मामले में सीबीआई ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। बता दें कोर्ट से अनुमति के बाद जांच एजेंसी ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया। इसी मामले में अब सीबीआई ने केजरीवाल की पांच दिन की रिमांड मांगी है, जिस पर थोड़ी ही देर में फैसला आना है।

AAP ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

इन सबके बीच आम आदमा पार्टी ने अपने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया। जिसमें उसने सीबीआई की कार्यशैली पर सवाल उठाया और भाजपा पर हमला बोला। AAP ने लिखा- "CBI और ED बीजेपी के राजनीतिक भोंपू बनकर रह गए हैं। दिल्ली शराब घोटाला पूरी तरह से फर्जी है।

लगता है यह सब BJP के ऑफिस से लिखकर आया हो-AAP

ED और CBI कोई भी तर्क अपने कागजों में लिख देते हैं। ऐसा लगता है कि यह सब BJP के ऑफिस से लिखकर आया हो। आज भी ऐसा लग रहा था कि CBI जो भी कह रही है, वह BJP के प्रवक्ताओं की लाइन है। Court ने भी मान लिया कि CBI ने गलत बोला।"

ED और CBI बन गया विपक्ष को ख़त्म करने का हथियार

आम आदमी पार्टी के नेता जैस्मिन शाह नेक कहा कि यह मामला पिछले दो वर्षों से चल रहा है। इस मामले में पूरा आइएनडीआइए और विपक्ष आम आदमी पार्टी के साथ है। पूरा विपक्ष मानता है कि ED और CBI विपक्ष को खत्म करने का हथियार बन गया है।इस जंग में हम कोर्ट की लड़ाई कोर्ट में लड़ेंगे और संसद की लड़ाई संसद में लड़ेंगे।

शाह ने आगे कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की जमानत पर सुनवाई होनी थी तो एक साल बाद CBI को अरविंद केजरीवाल जी की याद आ जाती है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि BJP वाले अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से डरते हैं, उनसे नफरत करते हैं। वो नहीं चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल जी को न्याय मिले। इसलिए एक के बाद एक फर्जी मामलों में उन्हें फंसाते जा रहे हैं।

यह भी पढ़े: Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से आखिर क्यों वापस ली ये याचिका? दिल्ली सीएम के वकील ने बताई असली वजह