विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Elections: गठबंधन पर AAP-कांग्रेस में बन गई बात, पर दिल्ली की इस सीट पर अभी भी फंसा पेंच

Published: Fri, 23 Feb 2024 03:02 PM (IST)Updated: Fri, 23 Feb 2024 03:04 PM (IST)

Lok Sabha Elections आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर बात बन गई है। एक दो दिन में इस बार ...और पढ़ें

दिल्ली की एक सीट पर आप-कांग्रेस में उलझन
दिल्ली की एक सीट पर आप-कांग्रेस में उलझन

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए आप और कांग्रेस में गठबंधन तो तय हो गया है, लेकिन एक सीट पर अभी भी उलझन वाली स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस के उम्मीदवार लगभग तय माने जा रहे हैं। वहीं आप की ओर से अभी इसे लेकर पत्ते नहीं खोले गए हैं।

एक सीट दोनों पार्टी की पसंद

सूत्र बताते हैं कि नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली पर आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। जबकि पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक और उत्तर पश्चिमी दिल्ली में से किन्हीं तीन सीटों से मैदान में कांग्रेस उतरेगी। उत्तर पश्चिमी सीट दोनों ही पार्टियों की पसंद बताई जा रही है।

बैठक में सुलझ सकता मसला

2019 के चुनाव पर गौर करें तो उत्तर पश्चिमी सीट पर आप दूसरे नंबर पर रही थी, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार की जमानत भी जब्त हो गई थी। बावजूद इसके इस सीट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिार्जुन खरगे की भी दिलचस्पी बताई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि शुक्रवार को दोनों पार्टियों के बीच बैठक में यह उलझन भी सुलझ जाएगी।

एक-दो दिन में हो सकता एलान

गठबंधन की औपचारिक घोषणा शुक्रवार शाम तक या शनिवार को हो सकती है। उधर सूत्र बताते हैं कि चांदनी चौक सीट से कांग्रेस पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल या वहां से पूर्व विधायक अलका लांबा को प्रत्याशी बना सकती है। उत्तर पूर्वी दिल्ली से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली या पूर्व सांसद संदीप दीक्षित पर दाव खेल सकती है।

केजरीवाल भी लड़ेंगे चुनाव ?

इसी तरह उत्तर पश्चिमी दिल्ली से पार्टी पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान या पूर्व सांसद उदित राज को टिकट देने पर विचार कर रही है। आम आदमी पार्टी के सूत्रों की मानें तो पश्चिमी दिल्ली सीट से पार्टी पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को टिकट दे सकती है।

दक्षिणी दिल्ली सीट से विधायक दिलीप पांडेय पर दाव खेला जा सकता है। नई दिल्ली सीट से मेयर शैली ओबेराय या मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वयं भी प्रत्याशी हो सकते हैं। इसी तरह पूर्वी दिल्ली से पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को चुनाव लड़वाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में वाटर बिल सेटलमेंट पर कांग्रेस-AAP साथ, केजरीवाल का दावा- BJP लोगों को राहत देने के खिलाफ

'केजरीवाल को चाहे गिरफ्तार कर लो, हम कांग्रेस के साथ गठबंधन से पीछे नहीं हटेंगे', AAP ने बोला बीजेपी पर हमला