विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AAP Candidates List: कौन हैं वो 14 विधायक? जिन्हें पार्टी ने चौथी बार मैदान में उतारा

Published: Mon, 16 Dec 2024 10:01 AM (GMT+05:30)

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली चुनाव के लिए उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट में चौथी बार अपने 14 विधायकों पर ...और पढ़ें

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन। फाइल फोटो- PTI
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन। फाइल फोटो- PTI

HighLights

  1. आप की अंतिम सूची में केवल एक विधायक मदन लाल का टिकट कटा
  2. मकोका में जेल में बंद विधायक नरेश बाल्यान की जगह पत्नी को मौका
  3. केजरीवाल नई दिल्ली सीट, सीएम आतिशी कालकाजी सीट से मैदान में

वीके शुक्ला, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चौथी बार अपने 14 विधायकों पर दांव लगाया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित सोमनाथ भारती व अखिलेश पति त्रिपाठी आदि का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।

AAP के लिए इस बार सबसे कठिन चुनाव

आम आदमी पार्टी को लेकर इस विधानसभा चुनाव की बात करें तो उसके लिए यह चुनाव अभी तक का सबसे कठिन चुनाव माना जा रहा है। यह चुनाव ऐसे समय में हो रहा है जब आपके प्रमुख वरिष्ठ नेता भ्रष्टाचार के आरोप में महीनों तक जेल में रह कर आए हैं।

आबकारी घोटाला मामले से लेकर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले तक में अरविंद केजरीवाल से लेकर मनीष सिसोदिया सत्येंद्र जैन और आप नेता संजय सिंह और उनके अन्य सहयोगी भी महीनों तक जेल में रहे हैं। यहां तक कि जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने यह कहकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था कि अगर जनता उन्हें फिर से मुख्यमंत्री चुनकर भेजेगी तभी वह मुख्यमंत्री बनेंगे।

55 से कम सीटें आईं तो BJP नहीं बनने देगी सरकार- केजरीवाल

ऐसी हालत में इस चुनाव में आप संयोजक केजरीवाल की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। हालांकि आप हर मंच से यह बात कहती है कि उनकी नेताओं को झूठे मामले में जेल भेजा गया था, खुद अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया भी जेल भेजे जाने को एक बड़ी साजिश करार देते हैं।

यहां केजरीवाल यह बात भी बार-बार दोहरा चुके हैं कि अगर 55 से कम सीटें आईं तो भारतीय जनता पार्टी उनकी सरकार नहीं बनने देगी। ऐसे में उनका लक्ष्य 55 से अधिक सीटों के साथ सत्ता में लौटना है।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली चुनाव में AAP से किसे मिला टिकट और किसका कटा पत्ता? 70 उम्मीदवार उतारकर क्या बोले केजरीवाल

आखिरी लिस्ट में पुरानों पर भरोसा

विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने टिकट बंटवारे में जिस तरह से अपने विधायकों के पहली और दूसरी सूची में काट दिए थे उससे यह अनुमान लगाया जा रहा था कि चौथी सूची और अंतिम सूची में भी आम आदमी पार्टी अपने विधायकों के बड़ी संख्या में टिकट कटेगी, मगर ऐसा इस सूची में नहीं दिखाई दिया। सबसे खास बात यह है कि आप ने अपने 14 विधायकों पर चौथी बार दांव लगाया है। 

इन 14 विधायकों पर चौथी बार दांव

  1. मादीपुर से चुनाव मैदान में उतरीं राखी बिड़ला
  2. माडल टाउन सीट से अखिलेश पति त्रिपाठी
  3. नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल
  4. जंगपुरा से चुनावी मैदान में उतरे मनीष सिसोदिया
  5. सदर पहाड़गंज से सोम दत्त
  6. तिलक नगर सीट से जरनैल सिंह
  7. ग्रेटर कैलाश सीट से सौरभ भारद्वाज
  8. शालीमार बाग से बंदना कुमारी
  9. संगम विहार से दिनेश मोहनिया
  10. बादली से अजेश यादव
  11. शकूरपुर बस्ती से सत्येंद्र जैन
  12. मानवीय नगर से सोमनाथ भारती
  13. बुराड़ी से संजीव झा
  14. करोलबाग से विशेष रवि

चौथी लिस्ट में इन पर भरोसा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।