विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AAP Candidates List: 70 में 28 नए चेहरे, क्या लगा पाएंगे नैया पार? आप ने धड़ाधड़ काटे विधायकों के टिकट

Published: Mon, 16 Dec 2024 05:28 PM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2024 05:55 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने सभी 70 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस ...और पढ़ें

Delhi Chunav 2025: आम आदमी पार्टी के 70 उम्मीदवारों में 28 नए चेहरे हैं। जागरण फोटो
Delhi Chunav 2025: आम आदमी पार्टी के 70 उम्मीदवारों में 28 नए चेहरे हैं। जागरण फोटो

HighLights

  1. आम आदमी पार्टी ने अपने सभी 70 उम्मीदवार घोषित कर दिए।
  2. आप ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 28 नए चेहरों पर दांव लगाया।
  3. आम आदमी पार्टी ने चौथी लिस्ट में अपनों पर ही भरोसा जताया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। खास बात यह है कि आप के 70 प्रत्याशियों में 28 नए चेहरे हैं। इनमें ज्यादातर वे हैं, जो दूसरी पार्टी (भाजपा और कांग्रेस) छोड़कर आप में शामिल हुए हैं। 

कालकाजी से किसी बड़े चेहरे को उतार सकती है कांग्रेस-बीजेपी

नई दिल्ली सीट से कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को टिकट देने और भाजपा से पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने की अटकलों के बीच केजरीवाल ने दो दिन पहले ही साफ कर दिया था कि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। वह और आतिशी अपनी वर्तमान सीटों से ही चुनाव लड़ेंगे। अब भाजपा और कांग्रेस कालकाजी से किसी बड़े चेहरे को उतार सकती है, हालांकि अभी नाम स्पष्ट नहीं है। 

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी थी कि आप अभी और विधायकों के टिकट काट सकती है। इनमें पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली की कई सीटों पर जनाधार वाले पार्षदों पर दांव लगाए जाने की चर्चा थी। 

चौथी लिस्ट में आप विधायकों पर ही जताया भरोसा

बताते हैं कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भी उनसे कह रखा था कि अपनी तैयारी रखें। उनकी सीटों पर केवल दो ही नाम हैं, जिनमें एक वर्तमान विधायक और दूसरा उनका नाम है। लेकिन, कई आंतरिक बैठकों के बाद आप ने वर्तमान विधायकों पर ही दांव लगाया है। 

आप की आखिरी सूची में ज्यादातर वे नाम हैं, जिन्होंने 2020 का विधानसभा चुनाव जीता था। यानी आप ने इस सूची में केवल कस्तूरबा नगर सीट से विधायक मदन लाल को छोड़ अन्य सभी विधायकों को टिकट दिया है। 

क्या नए चेहरे लगा पाएंगे नैया पार

सूची में नया नाम रमेश पहलवान का है, जिन्होंने रविवार को ही पार्षद पत्नी कुसुमलता के साथ केजरीवाल की मौजूदगी में आप का दामन थामा था। ये दोनों भाजपा में थे। पति-पत्नी ने 2017 में आप का साथ छोड़ा था और सात साल के अंतराल के बाद फिर आप में उनकी वापसी हुई है। आप की ओर से घोषित 70 प्रत्याशियों में 28 नए चेहरे हैं।

यह भी पढ़ें- 51 डिब्बों में पंडित नेहरू की गुप्त चिट्ठियां ले गईं सोनिया गांधी, BJP बोली- आखिर क्या राज छिपा रही कांग्रेस

चौथी लिस्ट में 38 उम्मीदवारों की घोषणा की

आम आदमी पार्टी की 38 प्रत्याशियों वाली अंतिम सूची में पार्टी संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम भी शामिल है, जो अपनी पारंपरिक नई दिल्ली सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी से ही मैदान में होंगी। मंत्री गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन, मुकेश कुमार अहलावत और रघुवेंद्र शौकीन को उनकी सीटों से ही टिकट दिया गया है। साथ ही पार्टी ने अपने प्रमुख नेताओं सोमनाथ भारती, दुर्गेश पाठक और अमानतुल्ला खान पर भरोसा कायम रखा है। 

यह भी पढ़ें- संभल में तनाव से लेकर उत्तर प्रदेश में उपचुनाव तक... हर मुद्दे पर बोले CM योगी; विधानसभा में दिए भाषण की बड़ी बातें

बता दें कि मौजूदा विधानसभा में आप के 62 विधायक थे। इनमें से तीन कैलाश गहलोत, राजकुमार आनंद और करतार सिंह तंवर भाजपा में और एक राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। इसके बाद बचे कुल 58 विधायकों में से 20 के टिकट पार्टी पहली व दूसरी सूची में काट चुकी है। इस तरह से कुल 38 विधायकों का ही टिकट बरकरार रहा है। 

मनीष सिसोदिया और राखी बिड़ला की सीट बदली

हालांकि, मनीष सिसोदिया और राखी बिड़ला की सीट बदली गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कामकाज को आधार बनाकर टिकट बांटने का दावा करने वाली आप अंतिम सूची की 38 में से 37 सीटों को अपने लिए आसान मान रही है। यही वजह है कि 36 पर प्रत्याशी नहीं बदले गए हैं और एक उत्तम नगर सीट से वर्तमान विधायक नरेश बाल्यान की जगह उनकी पत्नी पोश बाल्यान उर्फ पूजा नरेश बाल्यान को टिकट दिया गया है। नरेश बाल्यान मकोका में जेल में बंद हैं। 

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा सीट बदलने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि केजरीवाल और आतिशी दोनों ही अपनी सीट बदल सकते हैं।

आप के उम्मीदवारों की लिस्ट 

विधानसभा सीट    प्रत्याशी
छतरपुर    ब्रह्म सिंह तंवर
किराड़ी अनिल झा
विश्वास नगर दीपक सिंघला
रोहतास नगर सरिता सिंह
लक्ष्मी नगर बीबी त्यागी
बदरपुर राम सिंह नेता जी
सीलमपुर जुबैर चौधरी
सीमापुरी वीर सिंह धींगान
घोंडा गौरव शर्मा
करावल नगर मनोज त्यागी
मटियाला सुमेश शौकीन
नरेला दिनेश भारद्वाज
तिमारपुर  सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
आदर्श नगर मुकेश गोयल
मुंडका जसबीर कराला
मंगोलपुरी  राकेश जाटव धर्मरक्षक
रोहिणी  प्रदीप मित्तल
चांदनी चौक पुनर्दीप सिंह साहनी (साबी)
पटेल नगर प्रवेश रतन
मादीपुर राखी बिडलान
जनकपुरी  प्रवीण कुमार
बिजवासन  सुरेंद्र भारद्वाज
पालम  जोगिंदर सोलंकी
जंगपुरा मनीष सिसौदिया
देवली प्रेम कुमार चौहान
त्रिलोकपुरी अंजना परचा
पटपड़गंज अवध ओझा
कृष्णा नगर विकास बग्गा
गांधी नगर नवीन चौधरी (दीपू)
शाहदरा  पदमश्री जीतेन्द्र सिंह शंटी
मुस्तफाबाद आदिल अहमद खान
नजफगढ़     तरुण यादव
बुराड़ी संजीव झा
बादली अजेश यादव
रिठाला मोहिंदर गोयल
बवाना जय भगवान
सुल्तान पुर माजरा  मुकेश कुमार अहलावत
नांगलोई जाट रघुविंदर शौकीन
शालीमार बाग वंदना कुमारी
शकूरबस्ती सत्येन्द्र कुमार जैन
त्रिनगर प्रीति तोमर
वजीरपुर राजेश गुप्ता
मॉडल टाउन अखिलेश पति त्रिपाठी
सदर बाजार सोमदत्त
मटिया महल शोएब इक़बाल
बल्लीमारान इमरान हुसैन
करोल बाग विशेष रवि
मोती नगर शिवचरण गोयल
हरि नगर राज कुमारी ढिल्लों
राजौरी गार्डन धनवती चंदेला
तिलक नगर जरनैल सिंह
विकासपुरी महिंदर यादव
उत्तम नगर पॉश बालियान (पूजा नरेश बालियान)
द्वारका विनय मिश्रा
दिल्ली छावनी वीरेंद्र सिंह कादियान
राजिंदर नगर दुर्गेश पाठक
नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल
कस्तूरबा नगर रमेश पहलवान
मालवीय नगर सोमनाथ भारती
आरके पुरम  प्रमिला टोकस
महरौली नरेश यादव
अंबेडकरनगर  अजय दत्त
संगम विहार दिनेश मोहनिया
ग्रेटर कैलाश सौरभ भारद्वाज
कालकाजी आतिशी
कोंडली  कुलदीप कुमार
बाबरपुर गोपाल राय
गोकलपुर सुरेंद्र कुमार
तुगलकाबाद सहीराम
ओखला  अमानतुल्लाह खान