Move to Jagran APP

MCD By Election Result 2021: शालीमार बाग 62 एन सीट पर AAP प्रत्याशी सुनीता मिश्रा जीतीं, कार्यकर्ताओं ने लगाए जय श्रीम राम के नारे

MCD By Election Resशालीमार बाग 62 एन में आम आदमी पार्टी से विजेता सुनीता मिश्रा ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की नीतियों और सच्चाई की जीत है। यह AAP के कार्यकर्ताओं की जीत है। पार्कों में हरियाली और सड़कों की सफाई पर पूरा जोर रहेगा।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 11:16 AM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 11:16 AM (IST)
MCD By Election Result 2021: शालीमार बाग 62 एन सीट पर AAP प्रत्याशी सुनीता मिश्रा जीतीं, कार्यकर्ताओं ने लगाए जय श्रीम राम के नारे
आम आदमी पार्टी से विजेता सुनीता मिश्रा ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की नीतियों की जीत है।

नई दिल्ली [शिप्रा सुमन]। MCD By Election Result 2021:  दिल्ली नगर निगम की पांचों सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। 4 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है, जबकि एक सीट कांग्रेस पार्टी के खाते में गई है।  वहीं, तीनों नगर निगमों में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी के हाथ एक भी सीट नहीं लगी है। बाहरी दिल्ली की शालीमार बाग 62 एन सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुनीता मिश्रा जीत हासिल की है।  शालीमार बाग में जीत के बाद समर्थकों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। बता दें  कि 2017 के नगर निगम चुनाव में इस वार्ड से भारतीय जनता पार्टी की नेता रेणु जाजू ने जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 9975 मत मिले थे। उनके निधन के बाद इस उपचुनाव में भाजपा ने उनकी बहू सुरभि को उम्मीदवार बनाया था, जबकि गत चुनाव में AAP की सुनीता मिश्रा को 6422 वोट मिले थे। कांग्रेस की सीमा को 3325 वोट मिले थे।

loksabha election banner

पार्कों में हरियाली और सड़कों की सफाई

शालीमार बाग 62 एन में आम आदमी पार्टी से विजेता सुनीता मिश्रा ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की नीतियों और सच्चाई की जीत है। यह AAP के कार्यकर्ताओं की जीत है। पार्कों में हरियाली और सड़कों की सफाई पर पूरा जोर रहेगा। बचे हुए शेष कार्यकाल में वार्ड के विकास के लिए मिलजुल कर कार्य करेंगे। शेष बचे कार्यकाल में मिसाल कायम करेंगे। आगामी चुनावों में भी शालीमार बाग के बाकी चार वार्डों में पार्टी अपनी जीत सुनिश्चित करेगी। 

बता दें कि शालीमार बाग उत्तर, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और रोहिणी सी वॉर्ड में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी जीते हैं, जबकि चौधरी बांगर वार्ड में कांग्रेस उम्मीदवार को सफलता मिली है। बता दें कि 28 फरवरी को इन सीटों पर उपचुनाव हुआ था और 50 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया था। इन 5 सीटों में से 4 सीटें पहले भी आम आदमी पार्टी के खाते में थीं और एक सीट भारतीय जनता पार्टी के पास थी। शालीमार बाग नॉर्थ में भाजपा का पार्षद था, लेकिन यह सीट AAP ने जीत ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.