Move to Jagran APP

भाजपा पर गरजे केजरीवाल, कहा- दिल्ली की जनता सिखाएगी सबक

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, आप सबके संघर्ष से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी।

By Edited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 08:44 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 10:09 AM (IST)
भाजपा पर गरजे केजरीवाल, कहा- दिल्ली की जनता सिखाएगी सबक
भाजपा पर गरजे केजरीवाल, कहा- दिल्ली की जनता सिखाएगी सबक

नई दिल्ली, जेएनएन। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने  पूर्वी दिल्ली लोकसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। अपने निवास पर रखी गई इस बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, आप सबके संघर्ष से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी। लेकिन, जब से हमारी सरकार बनी है तब से केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने हमारे हर उस काम में जो हम जनता के लिए करना चाहते हैं, अड़ंगा लगाया।

loksabha election banner

अब लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार सभी सातों लोकसभा सीट पर आप का कब्जा होगा। केजरीवाल ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे विधायकों को झूठे केसों में जेल भिजवाया, हमारे मंत्रियों के दफ्तरो, घरों यहां तक कि खुद मेरे दफ्तर व घर में सीबीआइ के छापे डलवाए।

हमें नाकाम करने की सारी कोशिशें कीं। इतने सब के बाद भी हमने दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो बदलाव किए हैं, वो देश के किसी भी राज्य में नहीं हुए। अभी भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना अधूरा है। हमें अभी उसके लिए बहुत मेहनत करनी है।

उन्होंने पूर्वी दिल्ली लोकसभा के सारे कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर का गणित समझाया। उन्होंने कहा कि हमें जनता के बीच जाकर उन्हें समझाना होगा कि पिछली बार लोकसभा में 46 फीसद वोट भाजपा को मिला था, 33 फीसद आम आदमी पार्टी को मिला था और 15 फीसद वोट कांग्रेस को मिला था। आज सारे सर्वे बोल रहे हैं कि इस बार भाजपा 10 फीसद नीचे जाएगी।

जनता को ये समझाना है कि अगर ये 10 फीसद कांग्रेस को जाता है तो कांग्रेस 25 फीसद, आप 33 फीसद और भाजपा 36 फीसद पर आ जाएगी और एक बार फिर से भाजपा जीत जाएगी। वहीं ये 10 फीसद आम आदमी पार्टी को मिलता है तो आम आदमी पार्टी का वोट 43 फीसद प्रतिशत हो जाएगा। ऐसे में दिल्ली कि सातों लोकसभा की सीट आम आदमी पार्टी जीत जाएगी।

बैठक में मौजूद दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा के कार्यकर्ताओं को भी पार्टी द्वारा तय किया गया जीत का मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं को 10 घरों की जिम्मेदारी दी जाएगी। हर दस घर पीछे एक कार्यकर्ता की नियुक्ति की जाएगी और उसे विजय प्रमुख का नाम दिया जाएगा।

विजय प्रमुख उन दस घरों के वोटरों से जाकर मिलेगा। जो समीकरण मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने समझाया है, वही उन लोगों को भी समझाना है। पूर्वी दिल्ली से आप लोकसभा प्रभारी आतिशी ने कहा कि जहां एक तरफ दूसरी पार्टियों में कार्यकर्ताओं का अकाल पड़ा है, वहीं आम आदमी पार्टी के पास कर्मठ कार्यकर्ताओं की भरमार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.