यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'जम्मू-कश्मीर में भाजपा रिटायर्ड आतंकियों की फौज', AAP नेता संजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत
आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में रिटायर्ड आतंकियों ...और पढ़ें

HighLights
- भाजपा पर आतंकियों के इस्तेमाल का आरोप
- संजय सिंह ने लगाए गंभीर आरोप
- मेहराज मलिक के समर्थन में आप
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भाजपा पर जम्मू-कश्मीर में रिटायर्ड आतंकियों के जरिए काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा रिटायर्ड आतंकियों की फौज है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद महज दिखावा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पाकिस्तान में प्रशिक्षित एक दर्जन आतंकियों को जम्मू-कश्मीर में अपना पार्टी पदाधिकारी बनाया है। जिसमें लश्कर आतंकी तालिब हुसैन शाह की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ फोटो भी है और भाजपा ने उसे अल्पसंख्यक मोर्चा में आईटी सेल प्रमुख बनाया है।
उन्होंने कहा कि गुरुवार को मैं श्रीनगर में इन रिटायर्ड आतंकियों की सूची जारी करने वाला था, लेकिन भाजपा ने मुझे नजरबंद कर दिया। यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को भी गेस्ट हाउस में मेरे पास नहीं आने दिया गया। उन्होंने कहा कि मेहराज मलिक पर गलत तरीके से पीएसए लगाया गया है। आम आदमी पार्टी मेहराज मलिक के अधिकारों के लिए सड़कों पर, संसद में और सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ेगी।
सिंह ने कहा कि मेहराज मलिक के खिलाफ 18 एफआईआर दर्ज हैं। सभी एफआईआर जनता के मुद्दों को उठाने के लिए दर्ज की गई हैं। ये एफआईआर 2014, 2016, 2021, 2023, 2024 की हैं। पुलिस ने 10-11 साल पुरानी एफआईआर के आधार पर एक निर्वाचित विधायक के खिलाफ पीएसए लगाया है।