Move to Jagran APP

दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले पार्टी में फेरबदल करेगी AAP, नेताओं को मिलेगी नई जिम्मेदारी

आप नेता ने कहा कि जिला विधानसभा वार्ड और बूथ स्तर पर पुनर्गठन का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 01:09 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 01:09 PM (IST)
दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले पार्टी में फेरबदल करेगी AAP, नेताओं को मिलेगी नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली, प्रेट्र। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने विधानसभा, जिला, वार्ड और बूथ स्तर पर अपनी दिल्ली इकाई के पुनर्गठन का फैसला किया है। इसकी जानकारी दिल्ली आप संयोजक गोपाल राय (Delhi AAP convener Gopal Rai) ने दी। उन्होंने बताया कि साल 2022 में होने वाले नगर निगम चुनावों के मद्देनजर पार्टी ने दिल्ली इकाई को नए सिरे से गठन करने का फैसला किया है।

loksabha election banner

गोपाल राय ने कहा कि पुनर्गठन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू कर दी जाएगी और इसे 20 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती के लिए अच्छा कार्य करने वाले नेताओं को नई जिम्मेदारी दी जाएगी। आप नेता ने कहा कि जिला, विधानसभा, वार्ड और बूथ स्तर पर पुनर्गठन का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है।

वरिष्ठ आप नेता गोपाल राय ने समाचार एजेंसी पीटीआइ को बताया कि पार्टी नेताओं के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद नेताओं को नई जिम्मेदारियां देने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में पार्टी के अच्छा काम करने वाले नेताओं के कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी। इसके बाद पार्टी फैसला करेगी कि किस नेता को कौन सी जिम्मेदारी दी जाए।

बता दें कि दिल्ली में नगरपालिका चुनाव 2022 में होंगे। साल 2017 में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी नगर निगम चुनाव हार गई थी। निगम में भाजपा का कब्जा है। जबकि आम आदमी पार्टी विपक्ष की भूमिका में है। इस साल हुए विधानसभा चुनाव में केजरीवाल के नेतृत्व में आप को 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में 62 सीटें मिली थी। जबकि भाजपा को आठ सीटें मिली थी। कांग्रेस एक बार फिर से विधानसभा में खाता खोलने में नाकाम रही। आप केजरीवाल लहर का फायदा उठाते हुए नगर निगम चुनाव में बेहतर करने की कोशिश करेगी। पार्टी चाहती है कि निगम चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट उसे मिले। इसी वजह से बूथ लेवल तक पार्टी को मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.