विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MCD चुनावः केजरीवाल को सबसे बड़ा झटका, BJP में शामिल हुआ AAP विधायक

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 27 Mar 2017 12:07 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 09:42 PM (IST)

AAP विधायक वेद प्रकाश ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मैं किसी लालच में भारतीय जनता पार्टी में नहीं आया। ...और पढ़ें

MCD चुनावः केजरीवाल को सबसे बड़ा झटका, BJP में शामिल हुआ AAP विधायक
MCD चुनावः केजरीवाल को सबसे बड़ा झटका, BJP में शामिल हुआ AAP विधायक

नई दिल्ली (जेएनएन)। पंजाबा और गोवा विधानसभा चुनाव में हार से सदमे से उबरकर दिल्ली नगर निगम चुनाव में जी जान से जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) को सोमवार को बड़ा झटका लगा। बवाना से AAP के विधायक वेद प्रकाश ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। दिल्ली विधानसभा में अब AAP विधायकों की संख्या 67 से घटकर 66 रह जाएगी।

यहां पर बता दें कि AAP से बवाना सीट से विधायक चुने गए वेद प्रकाश इससे पहले भाजपा में ही थे, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी।

यह भी पढ़ेंः मोदी मैजिक का असर, MCD चुनाव में बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने मांगे टिकट

इसे वेद प्रकाश की घर वापसी माना जा रहा है। सोमवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। पार्टी छोड़ने के सवाल पर पत्रकार वार्ता में वेद प्रकाश ने कहा कि वे बड़बोले लोगों के बीच में फंस गए थे। 

यह भी कहा वेदप्रकाश ने

वेद प्रकाश ने पत्रकार वार्ता में बताया क‌ि अरविंद केजरीवाल को कुछ लोगों ने घेर ‌ल‌िया है। मैं अपने वजूद को बचाने के ल‌िए, अपनी सच्चाई को बचाने के ल‌िए उन्हें छोड़कर भाजपा में आया हूं। उन्होंने ये भी कहा क‌ि वो भाजपा में कोई पोस्ट नहीं लेंगे, वो मोहमाया छोड़कर भाजपा में आए हैं।



आप सरकार पर उठाया सवाल 

वेद प्रकाश ने कहा कि आख‌िर केजरीवाल जी व अन्य लोग बताएं क‌ि उनके ब‌िल एलजी पास क्यों नहीं करते। अगर वो ब‌िल सही बनाकर भेजेंगे तो गवर्नर जरूर उसे पास करेंगे, ल‌ेक‌िन ये लोग कभी ठीक कर उसे नहीं भेजते।

दिल्ली एमसीडी से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें