Move to Jagran APP

'दिल्ली के हक का पानी भी रोक रही हरियाणा सरकार', जल संकट को लेकर AAP ने फिर साधा BJP पर निशाना

दिल्ली में जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग तो इतने अच्छे होते हैं कि उनसे पानी मांगो तो साथ में लस्सी भी देते हैं। वहीं हरियाणा की BJP सरकार दिल्ली के हक का पानी भी रोक रही है। इससे भी बढ़कर दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना साहब हैं।

By sanjeev Gupta Edited By: Abhishek Tiwari Mon, 10 Jun 2024 11:34 AM (IST)
'दिल्ली के हक का पानी भी रोक रही हरियाणा सरकार', जल संकट को लेकर AAP ने फिर साधा BJP पर निशाना
जल संकट को लेकर AAP ने फिर साधा BJP पर निशाना

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। जल संकट के लिए आप ने एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने थोड़ी ही देर पहले पत्रकार वार्ता कर कहा कि भाजपा की हरियाणा सरकार न खुद दिल्ली को उसके हिस्से का पूरा पानी दे रही है और न अन्य राज्य को देने दे रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश से दिल्ली को मिलने वाला 137 क्यूसेक पानी भी हरियाणा ने रोक लिया है। यही नहीं, मुनक कैनाल के जरिये दिल्ली के हिस्से के 1050 क्यूसेक पानी में भी 200 क्यूसेक की कटौती की जा रही है। कक्कड़ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी पालन नहीं हो रहा, दिल्ली के एलजी जनता का नहीं बल्कि भाजपा के हितों का ध्यान रखते हैं।

एलजी साहब को नहीं मालूम सुप्रीम कोर्ट का आदेश- प्रियंका कक्कड़

हरियाणा के लोग तो इतने अच्छे होते हैं कि उनसे पानी मांगो तो साथ में लस्सी भी देते हैं। वहीं हरियाणा की बीजेपी सरकार दिल्ली के हक का पानी भी रोक रही है। इससे भी बढ़कर दिल्ली के उपराज्यपाल साहब हैं। वह कह रहे हैं कि दिल्ली सरकार हरियाणा की BJP सरकार पर गलत आरोप लगा रही है। एलजी साहब को शायद सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं मालूम है। वह चाहते तो हरियाणा की बीजेपी सरकार से बात करके मामला सुलझा सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। एलजी साहब आप दिल्ली की जनता के लिए जवाबदेह हैं ना की बीजेपी हेडक्वार्टर के लिए।

हरियाणा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि 30 जून तक मानसून दिल्ली पहुंच जाएगा। तभी तक थोड़ी दिक्कत है, लेकिन भाजपा पानी पर भी नकारात्मक राजनीति कर रही है। लेकिन पार्टी भी सड़क से लेकर कोर्ट तक अपना संघर्ष जारी रखेगी। दिल्ली को उसके हक का पानी दिलवाकर रहेगी। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली का पानी रोके जाने के विरोध में मंडी हाउस चौराहे पर प्रदर्शन किया।

अपने… pic.twitter.com/SaMvVRyIgR— AAP (@AamAadmiParty) June 10, 2024