यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Crime: शराब के नशे में हुई कहासुनी के बाद युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार
Delhi Crime शराब के नशे में हुई कहासुनी के बाद युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। रात करीब ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आनंद पर्वत इलाके में शराब के नशे में मामूली कहासुनी के बाद हुए झगड़े में एक शख्स ने नाबालिग साथी के साथ एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों को पकड़ लिया है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जितेंद्र आनंद पर्वत इलाके में रहता था। वह चिमटी बनाने का काम करता था। उसका सोमवार शाम पटेल नगर स्थित बलजीत नगर क्षेत्र में शराब के नशे में आकाश से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।
उस समय वहां मौजूद लोगों ने दोनों को समझा का वहां से अलग भेज दिया था। लेकिन, रात करीब 11 बजे आकाश ने अपने नाबालिग साथी के साथ जितेंद्र को चाकू मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। तुरंत मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जितेंद्र को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
