विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

8वीं मंजिल से गिरकर दो कुत्तों की मौत, इराकी नागरिक पर फेंकने का आरोप; गिरफ्तार

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 12 Jun 2019 08:12 AM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2019 01:44 PM (IST)

शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने इराक के एक नागरिक को जानवरों के साथ क्रूरता के आरोप में सैफ अजहर हुसैन ...और पढ़ें

8वीं मंजिल से गिरकर दो कुत्तों की मौत, इराकी नागरिक पर फेंकने का आरोप; गिरफ्तार
8वीं मंजिल से गिरकर दो कुत्तों की मौत, इराकी नागरिक पर फेंकने का आरोप; गिरफ्तार

नई दिल्ली/गुरुग्राम, एएनआइ। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में विदेशी नागरिकों द्वारा पशु क्रूरता का  बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गुरुग्राम की एक सोसायटी में एक ईराकी नागरिक ने कुत्तों के पिल्लों ( बच्चों) को इमारत की 8वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया गया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। पूरी घटना गुरुग्राम के सेक्टर 65 की सोमवार (10 जून) की है। ऐसा उसने दो महिलाओँ के सामने किया, जो उस दौरान मॉर्निग वॉक कर रही थीं। 

शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने इराक के एक नागरिक सैफ अजहर हुसैन को जानवरों के साथ क्रूरता के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वह पेशे से डॉक्टर बताया जा रहा है। सैफ अजहर हुसैन बाहरी देशों के मरीजों के लिए एजेंट के तौर पर काम करता है और वह भारत में उनकी मेडिकल ट्रीटमेंट में मदद किया करता है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ईराकी नागरिक ने कुत्ते के दो पिल्लों को गुरुग्राम में अपनी सोसायटी की 8वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया,  जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  

ऐसे हुआ खुलासा

यह पूरी घटना यहां पर रहने वालीं दो महिलाओं के सामने घटीं। उनके मुताबिक, 10 जून की सुबह सोसायटी में मॉर्निंग वॉक के दौरान उन्होंने देखा कि 8वें फ्लोर से एक पिल्ला फेंका गया और कुछ ही देर में दूसरे पिल्ले को भी फेंक दिया। नीचें फेंके जाने के बाद दोनों पिल्लों की मौत हो गई।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।