विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लड़का समझ जिसे पीट रही थी भीड़, वह तो निकली लड़की; 'I am girl' कहने से खुल गया राज

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 19 Feb 2018 12:48 PM (IST)Updated: Thu, 22 Feb 2018 08:06 AM (IST)

खेल की वजह से उसका बदन भी एकदम लड़कों की तरह है। इसी भ्रम के चलते हमलावरों ने उसे अपना शिकार बनाया।

लड़का समझ जिसे पीट रही थी भीड़, वह तो निकली लड़की; 'I am girl' कहने से खुल गया राज
लड़का समझ जिसे पीट रही थी भीड़, वह तो निकली लड़की; 'I am girl' कहने से खुल गया राज

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की एक छात्रा को कुछ लड़कों ने लड़का होने के भ्रम में पीट दिया, लेकिन जैसे ही सच सामने आया तो कार में बैठकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि जैसे ही लड़की को पता चला कि लड़का होने के भ्रम में उसे पीटा जा रहा है तो तुंरत उसने चिल्लाते हुए कहा- 'I AM A GIRL'। पूरा मामला शुक्रवार देर रात का है। वहीं, पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पता चला है कि पीड़ित लड़की नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में एक अरुणाचल प्रदेश की है और दिल्ली विश्वविद्यालय के नामी कॉलेज से पढ़ाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात मुखर्जी नगर इलाके में छात्रों का कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। वे बदला लेने के लिए लड़के के पास पहुंच गए और 'उसे' को पीटने लगे।

जैसे ही लड़की को अहसास हुआ कि लड़के लड़का समझकर उसे पीट रहे हैं तो उसने चिल्लाकर कहा- मैं लड़की हूं। वहीं, हमलावरों को जैसे ही पता चला कि वह लड़की है, वे कार में बैठकर फरार हो गए। सूचना पर घटनास्थल पर मुखर्जी नगर थाना पुलिस पहुंची। लड़की के बयान पर पुलिस ने छेड़छाड़ समेत मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों का सुराग मिल गया है।

पता चला है कि जिस छात्रा की पिटाई हुई है वह पहलवान (रेसलर) है और बॉस्केटबॉल की खिलाड़ी भी है। खेल की वजह से उसका बदन भी एकदम लड़कों की तरह है। इसी भ्रम के चलते हमलावरों ने उसे अपना शिकार बनाया। 

पीड़ित छात्रा के बारे में कहा जा रहा है कि वह अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली है। तृतीय वर्ष की यह छात्रा मुखर्जी नगर में पीजी में रहती है। छात्रा ने घटना के बारे में बताया कि शुक्रवार रात करीब 2 बजे वह अपने 5 दोस्तों के साथ फिल्म देखकर कैब से लौटी थी। भूख लगने पर वह अपने साथी छात्र के साथ खाने के लिए रुक गई। इस दौरान उसने कैप लगाई थी।

कहा जा रहा है कि वहां बाइक पर एक लड़का आया, जिससे मामूली बात पर बहस हो गई। बाइक सवार ने छात्र की कैप उतारकर फेंक दी। इस पर उसने विरोध जताते हुए आरोपी को धक्का दे दिया। इसके बाद लड़के ने कुछ दूर खड़े अपने दोस्तों को बुला लिया। फिर पिटाई के दौरान उन्हें पता चला कि वह लड़की है।

यह भी पढ़ेंः गर्लफ्रेंड के इश्क में पड़े 'हड्डी' की अनोखी कहानी, जानिये- कैसे आए 'लव' की गिरफ्त में