विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंडीगढ़ की छात्रा के खत पर एक्शन में PM मोदी, राजघाट से हटाए 100 कर्मचारी

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 23 Jul 2017 07:38 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jul 2017 10:11 PM (IST)

हश्मिता ने पत्र लिखा और उस पर पते की जगह महज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नई दिल्ली लिखा। बावजूद इसके पत्र पीएमओ जा पहुंचा।

चंडीगढ़ की छात्रा के खत पर एक्शन में PM मोदी, राजघाट से हटाए 100 कर्मचारी
चंडीगढ़ की छात्रा के खत पर एक्शन में PM मोदी, राजघाट से हटाए 100 कर्मचारी

नई दिल्ली (आशुतोष झा)। राजघाट पर काम कर रहे कर्मचारियों की करतूत पर आज शायद बापू यानी महात्मा गांधी भी शर्मिदा होंगे। राष्ट्रपिता की समाधि पर उन्हें नमन करने के लिए आने वाले विदेशी सैलानियों से वहां के कर्मचारी ही अवैध वसूली कर रहे थे। वह भी जूतों के रखरखाव के नाम पर। पटियाला की सातवीं कक्षा की छात्रा हश्मिता (13) ने यह सब अपनी आंखों से देखा और पीएम मोदी को पत्र लिखा। इस पर राजघाट के सौ से ज्यादा कर्मचारियों को हटा दिया गया।

इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय ने मामले की जांच भी शुरू करा दी है। शनिवार को भी एक अधिकारी ने राजघाट पर पूछताछ भी की। पिछले दिनों दिल्ली घूमने आईं पटियाला के सनौर कस्बा की हश्मिता राजघाट गईं तो वहां जूते-चप्पल रखने के एक सशुल्क और एक नि:शुल्क काउंटर मिले। सशुल्क पर मात्र एक रुपये का शुल्क था, लेकिन काउंटर के कर्मचारी विदेशी पर्यटकों से 100 रुपये वसूल रहे थे।

पटियाला लौट कर भी हश्मिता को यह बात परेशान करती रही। फिर उसके मन में प्रधानमंत्री को पत्र लिखने की बात आई। उसने पत्र लिखा और उस पर पते की जगह महज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नई दिल्ली लिखा। पत्र पीएमओ जा पहुंचा।

पत्र मिलते ही पीएम मोदी ने राजघाट समाधि समिति को तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए। इस पर वहां के सौ से अधिक कर्मचारियों को पिछले दिनों हटा दिया गया।

राजघाट स्थित गांधी स्मृति दर्शन समिति के प्रशासनिक अधिकारी एसए जमाल ने आदेश जारी कर सभी अधिकारी व कर्मचारियों को जिम्मेदारी से काम करने की हिदायत भी दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।