Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के भाई-बहन समेत 25 बच्चों को मिलेगा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Wed, 18 Jan 2017 07:45 AM (IST)

    राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए 25 बच्चे देश भर से चुने गए हैं। इनमें 12 लड़कियां और 13 लड़के शामिल हैं।

    दिल्ली के भाई-बहन समेत 25 बच्चों को मिलेगा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार

    नई दिल्ली [जेएनएन]। वर्ष 2016 के राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए 25 बच्चों का चयन किया गया है। इनमें 12 लड़कियां और 13 लड़के हैं। चार बच्चो को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जनवरी को पुरस्कार प्रदान करेंगे। बच्चों को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने और जीप की सवारी करने का भी मौका मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष गीता सिद्धार्थ ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में इन बच्चों को मीडिया से रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठित भरत अवार्ड अरुणाचल प्रदेश की तार पीजू (8) को मरणोपरांत दिया जाएगा। गीता चोपड़ा अवार्ड पश्चिम बंगाल की तेजस्विता प्रधान (18) और शिवानी गोड (17) को संयुक्त रूप से दिया जाएगा। दोनों ने बिना डरे पुलिस और एनजीओ की मदद कर अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था।

    69वें सेना दिवस पर जवानों को सलाम, देखें तस्वीरें

    प्रतिष्ठित संजय चोपड़ा अवार्ड देहरादून (उत्तराखंड) के 15 वर्षीय मास्टर सुमित ममगाई को दिया जाएगा। सुमित ने चचेरे भाई को तेंदुए से बचाया था। दो बच्चियों को अपनी जान देकर डूबने से बचाने वाली मिजोरम की कुमारी रोलुआपुई (13), कार दुर्घटना मे खुद की जान देकर चचेरे भाई की जान बचाने वाली मिजोरम की एच लालरियातपुई (13) और घर के पास लगी आग में से कई पशुओं की जान बचाने वाले छत्तीसगढ़ के मास्टर तुषार वर्मा (15) को बापू गयाधनी अवार्ड दिया जाएगा।

    राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार पाने वालों में तीन बहादुर बच्चे दिल्ली के भी है। इनमें मालवीय नगर निवासी भाई-बहन अक्षिता शर्मा (16) और अक्षित शर्मा (13) ने चोरी करने के लिए घर में घुसे दो बदमाशों का बहादुरी से मुकाबला किया और एक को धर दबोचा। पीतमपुरा गांव निवासी नमन (16) ने सोनीपत में यमुना में डूबते एक बच्चे की जान बचाई थी।

    सीरियल रेपिस्ट मामलाः 700 रेप करने वाले ने खोला ऐसा सनसनीखेज राज

    राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार पाने वाले अन्य बहादुर बच्चों में मंडी हिमाचल प्रदेश निवासी मास्टर प्रफुल्ल शर्मा, राजस्थान के मास्टर सोनू माली, लखनऊ, उत्तर प्रदेश की कुमारी अंशिका पांडेय, महाराष्ट्र की कुमारी निशा दिलीप पाटिल, कर्नाटक की कुमारी सिया वामनसा, मणिपुर के मास्टर सदानंद सिंह, केरल निवासी मास्टर आदित्यन पिल्लई, अखिल के शिबू और कुमारी बदरुनिशा, असम के मास्टर टंकेश्वर पेगू, छत्तीसगढ़ की कुमारी नीलम ध्रुव, नागालैंड निवासी थंगिलमंग लंकिम, ओडिशा निवासी मास्टर मोहन शेट्टी और जम्मू-कश्मीर की कुमारी पायल देवी (मरणोपरांत) शामिल है।

    इन सभी बहादुर बच्चों को 50 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया जाएगा। सभी की शिक्षा-दीक्षा का खर्च परिषद द्वारा वहन किया जाएगा।