Move to Jagran APP

दिल्ली में परेशानी बढ़ा रहा डेंगू का डंक, 200 पार हुआ आंकड़ा; तेजी से सामने आ रहे मामले

दक्षिणी निगम द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार डेंगू के कुल मरीजों की संख्या वर्ष बीते वर्ष की तुलना में काफी अधिक है। बीते वर्ष 18 सितंबर तक 172 मरीजों की पुष्टि हुई थी जबकि इस वर्ष 211 मरीज सामने आ चुके हैं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 07:37 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 07:37 PM (IST)
दिल्ली में परेशानी बढ़ा रहा डेंगू का डंक, 200 पार हुआ आंकड़ा; तेजी से सामने आ रहे मामले
बरसात की वजह से बढ़ रहा है मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। राजधानी में हुई रिकार्डस्तर की बरसात के चलते इस वर्ष मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि बीते एक सप्ताह में डेंगू के 53 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इससे इस वर्ष कुल मरीजों की संख्या ने दो सौ का आंकड़ा पार कर दिया है। अब तक 211 सामने आ चुके हैं। इसी तरह बीते एक सप्ताह में मलेरिया के 18 नए मरीजों के साथ 86 तो वहीं, चिकनगुनिया के चार नए मरीजों के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 44 तक जा पहुंचा है।

loksabha election banner

दक्षिणी निगम द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार डेंगू के कुल मरीजों की संख्या वर्ष बीते वर्ष की तुलना में काफी अधिक है। बीते वर्ष 18 सितंबर तक 172 मरीजों की पुष्टि हुई थी जबकि इस वर्ष 211 मरीज सामने आ चुके हैं।

राजधानी में इस वर्ष डेंगू का सर्वाधिक प्रकोप दक्षिणी निगम क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। कुल 211 मरीजों में से 58 मरीज दक्षिणी निगम क्षेत्र से हैं जबकि उत्तरी निगम क्षेत्र से 49 तो पूर्वी निगम क्षेत्र से 24 मरीज हैं। 13 मरीज नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) से हैं तो दिल्ली कैंट से दो जबकि 65 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हुई है।

मलेरिया के मरीजों की बात करें तो सर्वाधिक मरीज उत्तरी निगम इलाके से हैं। यहां पर 86 मरीजों में उत्तरी निगम क्षेत्र में 22, दक्षिणी निगम क्षेत्र में 15, पूर्वी निगम क्षेत्र में 14 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। एक मरीज दिल्ली कैंट इलाके से हैं और 34 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हुई है।

चिकनगुनिया के 44 मरीजों में से 12 मरीज उत्तरी निगम क्षेत्र से हैं तो वहीं नौ मरीज दक्षिणी निगम क्षेत्र से और एक मरीज पूर्वी निगम क्षेत्र से है। दो मरीज एनडीएमसी से और 20 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हुई है।

पांच वर्षों के मामले

वर्ष         मलेरिया    डेंगू        चिकगुनिया

2017       457      1465       315

2018        256       343         68

2019        304       217         74

2020         138      172          54

2021          86        211        44


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.