Move to Jagran APP

मुंबई में बारिश से दिल्ली एयरपोर्ट की 4 उड़ानें रद, 16 उड़ानों में देरी

मुंबई में लगातार हो रही बारिश की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली चाऱ उड़ानों को रद कर दिया गया है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 02 Jul 2019 02:25 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2019 02:25 PM (IST)
मुंबई में बारिश से दिल्ली एयरपोर्ट की 4 उड़ानें रद, 16 उड़ानों में देरी

नई दिल्ली, एएनआइ। मुंबई में लगातार हो रही बारिश का असर दिल्ली में भी दिखाई दे रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली चाऱ उड़ानों को रद कर दिया गया है, जबकि 16 उड़ानों में देरी है। यह जानकारी दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने दी है। 

loksabha election banner

मुंबई में  बारिश और खराब मौसम की वजह से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से हवाई और रेल यातायात पर भी असर पड़ा है। 

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट आने वाले 54 विमानों को डायवर्ट किया गया है, जबकि 52 उड़ानों को कैंसल किया गया है। भारी बारिश के बाद मुंबई के किंग्स सर्किल इलाके में पानी भर गया है। पुलिस और बीएमसी के लोग सड़क पार करने में वाहन चालकों की मदद कर रहे हैं।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील उदासी ने बताया कि मुंबई में भारी बारिश के कारण आज एक ट्रेन को रद और सात ट्रेनों को रोका गया है। मुंबई में अंधेरी सबवे को भारी बारिश के बाद जल-जमाव के कारण बंद कर दिया गया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटे के लिए मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई और उपनगरीय भागों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसी ही स्थिति विदर्भ और मराठवाड़ा के लिए भी है। वहीं, भारी बारिश की चेतावनी के बाद से पर्यटकों को पहाड़ी क्षेत्रों पर न जाने की सलाह दी गई है।

दिल्ली-NCR की ताजा व महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.