विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देशभर में 28 सितंबर से तीन दिन बैंकों की हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की तैयारी

Published: Thu, 17 Sep 2026 03:44 PM (IST)

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और लंबित मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है।

28 सिंतबर से देशभर में तीन दिन की हड़ताल। (एआई जेनरेटेड इमेज)

28 सिंतबर से देशभर में तीन दिन की हड़ताल। (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की प्रमुख मांग।

  2. 28, 29 और 30 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल।

  3. 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की तैयारी में यूएफबीयू।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और लंबित मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है।

यूएफबीयू की 14 सितंबर को हुई बैठक में 28, 29 और 30 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया गया। इसके बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की घोषणा की गई है।

22 सितंबर को काली पट्टी बांधकर विरोध जताने का कार्यक्रम तय

बैंक यूनियनों ने 18 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना, 20 सितंबर को इंटरनेट मीडिया अभियान और 22 सितंबर को काली पट्टी बांधकर विरोध जताने का कार्यक्रम तय किया है। 24 सितंबर को राज्य राजधानियों के अलावा अन्य केंद्रों पर प्रदर्शन होगा। 26 और 27 सितंबर को हड़ताल की तैयारी के लिए बैठकें और अभियान चलाए जाएंगे।

 

यूनियनों का कहना है कि भारतीय बैंक संघ (आईबीए) और वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) की ओर से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और लंबित मुद्दों के समाधान पर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलने के कारण आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें- लिवर-किडनी, फेफड़े और क्या-क्या अंग दान करेंगी CM रेखा गुप्ता? सोटो के मंच से किया बड़ा एलान