विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नरेला में दो जगहों पर लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से महिला की मौत; दो फैक्ट्रियां जलकर राख

By Rajeev RanjanEdited By: Shanu Sharma
Published: Wed, 07 Oct 2026 07:54 AM (IST)

नरेला के भोरगढ़ इलाके में मंगलवार रात और बुधवार तड़के आग लगने की दो घटनाएं हुईं। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। वहीं दो फैक्ट्रियां जलकर राख हो गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. नरेला में दो अलग-अलग आग की घटनाओं से हड़कंप।

  2. एलपीजी सिलेंडर फटने से सन्नौठ गांव में महिला की दुखद मौत।

  3. भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र की दो प्लास्टिक फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली: नरेला के भोरगढ़ इलाके में मंगलवार रात और बुधवार तड़के आग लगने की दो घटनाएं सामने आईं। सन्नौठ गांव में रसोई में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

वहीं दूसरी घटना भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र की है. जहां दो प्लास्टिक दाना फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। दोनों घटनाओं में दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पाया।

एलपीजी सिलेंडर के कारण लगी आग

अग्निशमन विभाग के अनुसार सन्नौठ गांव में पंचायत घर के पास मंगलवार रात करीब 7:50 बजे मकान में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 8:35 बजे आग पर काबू पा लिया। आग रसोई में एलपीजी सिलेंडर में लगी थी। मौके से मंजू (28) का शव मिला, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दो फैक्ट्रियों में लगी आग

वहीं, भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र के बी-2411 में बुधवार तड़के करीब 4:32 बजे दो प्लास्टिक दाना फैक्ट्रियों में आग लग गई। आग दोनों फैक्ट्रियों की छत तक फैल गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। सुबह करीब पांच बजे आग की गंभीरता को देखते हुए मेक-6 घोषित किया गया। करीब 6:15 बजे आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद दमकल कर्मी ठंडा करने का काम करते रहे। आग से हुए नुकसान और कारणों का आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के नरेला में मनचली की मौत, घर के अंदर फंदे से लटकी मिली किन्नर की लाश