विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के नरेला में मनचली की मौत, घर के अंदर फंदे से लटकी मिली किन्नर की लाश

By Sanjay KumarEdited By: Kushagra Mishra
Published: Fri, 25 Sep 2026 10:44 AM (IST)

दिल्ली के नरेला में 50 वर्षीय किन्नर मनचली का शव घर में फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में हड़कंप ...और पढ़ें

दिल्ली में किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। फोटो: आर्काइव

दिल्ली में किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. नरेला के स्वतंत्र नगर में किन्नर मनचली का शव मिला

  2. पड़ोसियों ने हलचल न देखकर पुलिस को सूचना दी

  3. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया, जांच जारी

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। नरेला थाना क्षेत्र के स्वतंत्र नगर में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर 50 वर्षीय किन्नर मनचली का शव फंदे से लटका मिला।

पड़ोसियों ने घर के बाहर कोई हलचल नहीं देखी तो उन्हें शक हुआ और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से दरवाजा खुलवाया, जिसके बाद अंदर शव मिला।

पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

शुक्रवार सुबह पड़ोसियों को मनचली के घर के बाहर कोई हलचल नजर नहीं आई। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से मकान का दरवाजा तोड़ा।

घर के अंदर मनचली का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंपने की प्रक्रिया की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस का मुखबिर निकला कालकाजी गैंगरेप का दरिंदा, कपड़ों के रंग और हुलिये से खुला राज; DNA जांच की तैयारी