विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली: गृहक्लेश के चलते बलि चढ़ी 11 साल की शादी, पति ने पत्नी को चाकू से गोदा; बेटे के सिर से उठा मां का साया

By Mukesh ThakurEdited By: Shraddha Pandey
Published: Thu, 15 Oct 2026 04:42 PM (IST)

पश्चिमी दिल्ली के नेहल विहार में आर्थिक तंगी को लेकर हुए विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू ...और पढ़ें

[AI-Generated Image And Inset Image- (आरोपित पति और मृतिका की फाइल फोटो)]

[AI-Generated Image And Inset Image- (आरोपित पति और मृतिका की फाइल फोटो)]

HighLights

  1. आर्थिक तंगी को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद

  2. पति विकास ने पत्नी रूबी पर चाकू से किए कई वार

  3. घटना के बाद आरोपी पति फरार, पुलिस कर रही तलाश

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के नेहल विहार थाना क्षेत्र के लक्ष्मी पार्क में बुधवार रात आर्थिक तंगी को लेकर हुए विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। आरोपित विकास (35) ने पत्नी रूबी (30) पर रसोई में रखे चाकू से 9 से 10 वार किए।

रूबी के शोर मचाने पर आसपास के लोग और मकान मालिक कमरे के बाहर पहुंचे, लेकिन तब तक विकास उसे गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गया था। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने रूबी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

एक महीने पहले ही किराये पर रहने आए थे दंपती

जानकारी के अनुसार, विकास मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला था और दिहाड़ी मजदूरी करता था। उसकी पत्नी रूबी का मायका हाथरस जिले के सासनी में है। दंपती करीब एक महीने पहले ही लक्ष्मी पार्क स्थित पीर बाबा रोड पर किराये के मकान में रहने आए थे। दोनों का करीब 11 साल का एक बेटा है, जो गांव में रहता है।

विकास की कोई नियमित आय नहीं थी। इस वजह से पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। बुधवार रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और विकास ने रसोई में रखे चाकू से रूबी पर हमला कर दिया।

शोर सुनकर बाहर निकले पड़ोसी और मकान मालिक

चाकू से हमला होने पर रूबी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग और मकान मालिक कमरे के बाहर पहुंच गए। लोगों के एकत्र होने की जानकारी मिलते ही विकास पत्नी को घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। मकान मालिक ने पास में रहने वाले रूबी के बहनोई भूप सिंह को घटना की सूचना दी।

इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रूबी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार विकास की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। घटना के बाद से मृतका के मायके और परिवार में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के नांगलोई में सन्नाटे के बीच गूंजी चीखें, पत्नी पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर भाग निकला पति