'मुझे सस्पेंड करने का फैसला बिल्कुल सही', निलंबन के बाद ACP मनस्वी वशिष्ठ का पहला बयान वायरल
गृह मंत्रालय ने पुलिस मुख्यालय घेराव के बाद एसीपी मनस्वी वशिष्ठ को निलंबित कर दिया है। निलंबन के बाद उन्होंने ...और पढ़ें

एसीपी मनस्वी वशिष्ठ।
HighLights
गृह मंत्रालय ने एसीपी मनस्वी वशिष्ठ को निलंबित किया।
निलंबन को मनस्वी वशिष्ठ ने इंस्टाग्राम पर सही बताया।
कहा, निलंबन से मनोबल नहीं टूटा, निष्पक्ष जांच होगी।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने सोमवार को जय सिंह रोड स्थित पुलिस मुख्यालय का घेराव और प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले जिस सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मनस्वी वशिष्ठ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है उसने निलंबन के बाद एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया है।
इस पोस्ट में उसने अपने निलंबन को पूरी तरह से सही बताया है। एसीपी वशिष्ठ ने ये भी बताया कि संपर्क सभा में क्या-क्या हुआ, साथ उनका सपोर्ट करने वालों का भी धन्यवाद दिया।
क्या बोले एसीपी मनस्वी?
एसीपी मनस्वी वशिष्ठ को गृह मंत्रालय द्वारा निलंबित करने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर कहा कि संपर्क सभा में हमने अपनी बात खुलकर रखी। मुझे भरोसा है कि जो बातें हमने वहां बताई हैं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने रखी हैं उनपर अमल होगा और जल्द उनका समाधान होगा।
मुझे निलंबित करने का निर्णय बिल्कुल सही है। इससे मेरा मनोबल टूटा नहीं है। निलंबन कोई गलत चीज नहीं बल्कि विभागीय कार्रवाई है। मुझे यकीन है कि निष्पक्ष जांच होगी। मनस्वी, वशिष्ठ उपराष्ट्रपति धनखड़ के पीएसओ रह चुके हैं।