निगमकर्मी आज करेंगे प्रदर्शन
जासं बाहरी दिल्ली कई महीनों से वेतन नहीं मिलने को लेकर सोमवार से उत्तरी दिल्ली नगर नि
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 01:15 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 01:15 AM (IST)
जासं, बाहरी दिल्ली : कई महीनों से वेतन नहीं मिलने को लेकर सोमवार से उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी प्रदशन करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि बीते चार से पांच माह का वेतन नहीं उन्हें नहीं दिया गया है। कोरोना संकट के बीच निगम के सभी कर्मचारियों ने काम किया है। अब त्योहारों के अवसर पर कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रिसगोपी ने बताया कि निगम की ओर से कर्मचारियों को न तो पेंशन दी जा रही है और न ही वेतन, इसके बावजूद कर्मचारी काम कर रहे हैं। कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति अब खराब हो गई है। राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ की मांग है कि कर्मचारियों को वेतन तुरंत दिया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें