विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में रिश्तों का कत्ल! मुखर्जी नगर में दो साल के मासूम की गला घोंटकर हत्या, मौसी पर लगा आरोप

Published: Fri, 20 Feb 2026 05:18 PM (IST)

मुखर्जी नगर में दो साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चा अपनी मां ...और पढ़ें

दिल्ली के मुखर्जी नगर में दो साल के मासूम की गला घोंटकर हत्या। सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली के मुखर्जी नगर में दो साल के मासूम की गला घोंटकर हत्या। सांकेतिक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। मुखर्जी नगर में दो साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

महिला अपने दो साल के बेटे को लेकर मायके आई थी, इसी दौरान बच्चे की मौसी उसे एसएफएस फ्लैट स्थित पार्क में घुमाने के बहाने लेकर आई और इसी दौरान गला घोंटकर हत्या कर दी। मौसी बेहोशी की हालत में पाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि महिला ने बच्चे की गला घोंटकर हत्या की है।

बच्चे के साथ मायके आई थी महिला

एक स्थानीय निवासी ने बच्चे को पार्क से उठाकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि, महिला को जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि बच्चा और उसकी मां ओल्ड सीलमपुर की रहने वाली हैं और मुखर्जी नगर स्थित एसएफएस फ्लैट्स में अपने मायके आई थीं। पुलिस ने बताया कि पीसीआर काल बच्चे के मामा ने की। बच्चे की उम्र एक साल नौ महीने बताई जा रही है। महिला का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली के संजय झील इलाके में दो दोस्तों पर चाकू से हमला, एक की मौत और दूसरा घायल