विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के मुखर्जी नगर में युवती से छेड़छाड़, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

By Rajiv RanjanEdited By: Kapil Kumar
Published: Thu, 24 Sep 2026 12:52 PM (IST)

बाहरी दिल्ली के मुखर्जी नगर में बुधवार रात एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

HighLights

  1. मुखर्जी नगर में युवती से छेड़छाड़ का मामला दर्ज।

  2. पुलिस ने कार सवार युवकों की पहचान की, जांच जारी।

  3. दिल्ली पुलिस ने महिला सुरक्षा पर निगरानी बढ़ाई है।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के मुखर्जी नगर थाना क्षेत्र में हकीकत पार्क के पास बुधवार रात युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है।

युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शिकायत में एक कार में सवार युवकों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है।

वहीं, जांच के दौरान पुलिस कार के पंजीकृत मालिक तक पहुंची। पूछताछ में सामने आया कि घटना के समय नमन पुत्र अनिल कुमार कार चला रहा था और उसके साथ दो-तीन अन्य लोग भी मौजूद थे।

साक्ष्यों की जांच हो रही

पुलिस ने मामले में मुखर्जी नगर थाने में एफआईआर संख्या 390/26 दर्ज की है। इसमें बीएनएस की धारा 78, 79 और 3(5) लगाई गई हैं। पुलिस आरोपों की पुष्टि के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव का कहना है कि दो युवतियां सड़क पर जा रही थी। उनके साथ अभद्रता की गई और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब आस्था कुंज पार्क में किशोरी से दुष्कर्म की घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा को लेकर पार्कों व संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई है।

उत्तर-पश्चिम जिले में भी पुलिसकर्मियों को पार्कों की नियमित जांच और पैदल गश्त के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाकर इस तरह की घटनाओं को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली गैंगरेप वारदात से भय का माहौल, छात्राएं बोलीं- कॉलेज से बाहर निकलते ही लगता है डर; सुरक्षा दिलाओ