विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, 4 रुपये प्रति लीटर तक हुआ महंगा; 12 नवंबर से लागू होंगी नई दरें

Published: Wed, 11 Nov 2026 02:09 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 02:11 PM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं, जो गुरुवार, ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड तस्वीर।

एआई जनरेटेड तस्वीर।

HighLights

  1. मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध के दाम बढ़ाए।

  2. दूध की कीमतें 2 से 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ीं।

  3. बढ़ी हुई इनपुट लागत के कारण दाम बढ़ाए गए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के लोगों पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ने वाली है। गुरुवार (12 नवंबर) से यहां मदर डेयरी के दूध के दाम में 2 से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी हो रही है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इनपुट लागत यानी लागत खर्च में बढ़त के चलते मदर डेयरी दूध की कीमतें बढ़ा रहा है। यह दाम गुरुवार से प्रभावी होंगे।

मई में भी बढ़े थे दाम

मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में दूध के सबसे बड़े सप्लायर हैं। कंपनी ने इससे पहले इसी साल 14 मई को भी दूध के दाम बढ़ाए थे। मई 2026 से पहले कंपनी ने अप्रैल 2025 में दामों में वृद्धि की थी।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक मदर डेयरी ने दूध के सभी वैरिएंट पर उपभोक्ता कीमतों में 2 रुपये से लेकर 4 रुपये तक दाम बढ़ाए हैं जो कल यानी 12 नवंबर गुरुवार से प्रभावी होंगे।

बढ़े हुए दाम पर जब मदर डेयरी के प्रवक्ता से सवाल किया गयातो उसने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सूत्रों ने बताया कि किसानों से दूध की खरीद लागत बढ़ गई है, जिसके कारण कंपनी को बढ़ी हुई लागत का कुछ बोझ उपभोक्ताओं पर डालने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।