विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में अशोका होटल की पार्किंग में युवती से छेड़छाड़, फिर मर्सिडीज में खींचने की कोशिश; दोस्तों पर हमला

Published: Tue, 06 Oct 2026 12:15 AM (IST)

अशोक होटल की पार्किंग में एक युवती से छेड़छाड़ और उसे जबरन कार में खींचने की कोशिश का मामला सामने ...और पढ़ें

दिल्ली के अशोका होटल में युवती से छेड़छाड़, मर्सिडीज में खींचने की कोशिश। फोटो: एआई जनरेटेड

दिल्ली के अशोका होटल में युवती से छेड़छाड़, मर्सिडीज में खींचने की कोशिश। फोटो: एआई जनरेटेड

HighLights

  1. अशोक होटल पार्किंग में युवती से छेड़छाड़ और कार में खींचने की कोशिश

  2. मर्सिडीज सवार तीन युवकों ने दोस्तों पर हॉकी स्टिक से हमला किया

  3. पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की

मोहम्मद साकिब, नई दिल्ली। चाणक्यपुरी स्थित अशोक होटल की पार्किंग में युवती से छेड़छाड़ और उसे जबरन कार में खींचने की कोशिश का मामला सामने आया है।

युवती के विरोध करने पर उसके दोस्तों के साथ मारपीट का भी आरोप है। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पार्किंग में रोककर कार में खींचने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, वारदात रविवार तड़के करीब 3:30 बजे हुई। शिकायतकर्ता युवती ने बताया कि वह अपनी महिला मित्र के साथ होटल गई थी। दोनों वॉशरूम से लौट रही थीं, तभी सफेद मर्सिडीज में सवार तीन युवकों ने उन्हें रोकने और जबरन कार में खींचने की कोशिश की।

विरोध करने पर युवती और उसकी मित्र के दोस्त आयुष राणा उन्हें बचाने पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने आयुष पर हॉकी स्टिक से हमला किया।

दोस्तों पर हॉकी और गियर लॉक से हमला

शिकायत के अनुसार, इसके बाद उद्भव दत्त और समर्थ भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि तीनों युवकों ने हॉकी स्टिक और कार के गियर लॉक से उनके साथ मारपीट की।

पुलिस को झगड़े की सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची। वहां दोनों पक्ष मौजूद थे और विवाद कर रहे थे। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर गई और मेडिकल जांच के लिए आरएमएल अस्पताल भेजा।

नशे में होने का भी लगाया आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि तीनों युवक नशे में थे और उन्होंने कार की नंबर प्लेट भी निकाल रखी थी। उसका आरोप है कि पुलिस के पहुंचने के बाद भी युवकों ने वहां से भागने की कोशिश की और कार से उन्हें टक्कर मारने का प्रयास किया।

हालांकि, पुलिस के अनुसार आरोपियों की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वे नशे में थे या नहीं।

सीसीटीवी और साक्ष्यों की जांच

मामले में आरोपियों दिव्यांशु, गौरव और मोहित की भी मेडिकल जांच कराई गई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। फिलहाल मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत बने ADCP, जंतर-मंतर पर छेड़खानी के आरोपों के बीच मिला प्रमोशन