विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुना किनारे 24 मॉडल घाटों पर मनेगी छठ पूजा, CCTV से चेंजिंग रूम तक का रहेगा इंतजाम

Published: Fri, 30 Oct 2026 07:55 AM (IST)

यमुनापार में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं, जहां 24 मॉडल घाटों सहित 300 से अधिक अस्थायी घाट बनाए ...और पढ़ें

यमुनापार में 300 से अधिक घाट बनाएं जाएंगे

यमुनापार में 300 से अधिक घाट बनाएं जाएंगे

HighLights

  1. यमुनापार में 300 से अधिक अस्थायी छठ घाट बनेंगे।

  2. यमुना किनारे 24 मॉडल घाटों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे।

  3. घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, चेजिंग रूम और शौचालय की व्यवस्था।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। यमुनापार में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार भी यमुना किनारे व रिहायशी क्षेत्रों में अस्थायी घाट बनाएं जाएंगे।

यमुनापार में 300 से अधिक घाट बनाएं जाएंगे। यमुना के किनारे 24 घाट बनाएं जाएंगे, यह सभी माडल घाट होंगे। इन घाटों पर सरकार की ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन के अधिकारी अगले सप्ताह छठ समितियों के साथ बैठक करेंगे।

उत्तर पूर्वी जिले के डीएम अजय कुमार ने कहा कि यमुना किनारे छठ पूजा प्रतिबंधित कर दी थी। पिछले साल से फिर से यमुना किनारे पूजा शुरू हुई है। दिल्ली में अधिकतर पूर्वांचल के लोग यमुनापार में रहते हैं। छठ घाटों पर सबसे अधिक भीड़ यमुनापार में ही रहती है।

यमुना किनारे बनेंगे 24 घाट 

यमुना किनारे 24 घाट बनाएं जा रहे हैं। इन घाटों पर सरकार की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रवेश द्वार बनाने के साथ ही चेजिंग रूम, शौचालय, लाइट की व्यवस्था रहेगी। निगम व सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को आदेश दिए हैं कि व्रती जिस रास्ते से जाएंगे, वहां रास्ता समतल होना चाहिए। पत्थर नहीं होने चाहिए।

इसके साथ ही दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड की ओर से जो मोबाइल शौचालय लगाए जाएंगे, उसमें सफाई की व्यवस्था रहनी चाहिए। हर एक विधानसभा क्षेत्र में भी एक माडल घाट बनाया जाएगा। प्रशासन की कोशिश रहेगी भीड़ एक ही स्थान न रहे।

विश्वास नगर के एसडीएम अमोद ने कहा कि सभी विभागों में समन्वय रहेगा। कुछ ही दिनों में दिल्ली पुलिस, जल बोर्ड, सिंचाई विभाग व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक होगी। घाट की लोकेशन तय की जाएंगी। अस्थायी घाटों में दिल्ली जल बोर्ड पानी भरेगा।

यह भी पढ़ें- यमुना में दिखेंगी भरपूर मछलियां, आगरा में छोड़ी गईं इंडियन मेजर कार्प की 50 हजार अंगुलिकाएं

यह भी पढ़ें- हरियाणा: दीपावली और छठ पर घर जाना हुआ आसान, यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें