सुबह की सैर को निकला किशोर लापता
विजय विहार इलाके में सुबह की सैर के लिए निकला किशोर अचानक लापता हो गया। इस बावत परिजनों की सूचना के आधार पर विजय विहार थाने में अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। लेकिन अब तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका है। ऐसे में उसके परिजन चितित हैं।विजय विहार इलाके में सुबह की सैर के लिए निकला किशोर अचानक लापता हो गया। इस बावत परिजनों की सूचना के आधार पर विजय विहार थाने में अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। लेकिन अब तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका है। ऐसे में उसके परिजन चितित हैं।
-परिजनों ने दर्ज कराया अपहरण का मामला
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली: विजय विहार इलाके में सुबह की सैर के लिए निकला किशोर अचानक लापता हो गया। इस बावत परिजनों की सूचना के आधार पर विजय विहार थाने में अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। लेकिन अब तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका है। ऐसे में उसके परिजन चितित हैं।
जानकारी के अनुसार सब्जी विक्रेता सिकंदर गूप्ता विजय विहार फेस एक में
परिवार के साथ रहते हैं। उनके चार बेटे हैं, जिनमें करन (15) सबसे छोटा
है। सिकदपुर गुप्ता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि करन से
दसवीं की परीक्षा दी है। ऐसे में वह घर पर ही रहता था। वह रोजाना घर के
पास ही सुबह में सैर के लिए जाता था। रविवार की सुबह उसने घर के लिए पानी भरा और सैर के निकल पड़ा। लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद वापस नहीं आया तो आसपास रहने वाले जानकारों, रिश्तेदारों आदि के यहां उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
करण के बडे़ भाई विकास ने बताया कि गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की तो वह घटना वाले दिन सुबह में गली में टहलता हुआ दिखाई देता है और कुछ देर के बाद गली के बाहर जाता हुआ भी नजर आता है। लेकिन इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। विकास ने अपने भाई के अपहरण की आशंका जताई है। हालांकि किसी से रंजिश
आदि से इनकार किया है। बहरहाल पुलिस किशोर के बारे में पता लगाने की
कोशिश कर रही है।