दिल्ली में छठ पूजा की तैयारी शुरू, 500 घाटों के विकास के लिए एमसीडी ने जारी किया फंड
एमसीडी ने छठ पर्व के लिए दिल्ली में 500 घाट विकसित करने की घोषणा की है। इसके लिए प्रत्येक वार्ड ...और पढ़ें
-1791908888273_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
एमसीडी दिल्ली में 500 छठ घाट विकसित करेगी।
प्रत्येक पार्षद को 40 हजार रुपये का फंड मिलेगा।
व्रतियों की सुविधा के लिए घाटों का विकास होगा।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। छठ पर्व पर एमसीडी 500 घाट विकसित करने के लिए मदद करेगी। इसके लिए एमसीडी ने प्रत्येक वार्ड के लिए फंड आवंटन की मंजूरी दे दी है।
एमसीडी के अनुसार इस फंड से पार्षद अपने इलाके में घाट को विकसित करने के लिए खोदाई, सफाई, टेंट व लाइटिंग आदि कार्यों के लिए कर सकेंगे।
एमसीडी ने दी फंड को मंजूरी
एमसीडी ने समय रहते फंड के आवंटन को मंजूर इसलिए कर दिया है कि ताकि पहले ही योजनाबद्ध तरीके से कार्य हो सके। एमसीडी के आदेश के अनुसार प्रत्येक पार्षद को 40 हजार रुपये का फंड दिया जाएगा। जिसमें वह दो घाट में इसका उपयोग कर सकेगा। चूंकि निगम के 250 पार्षद हैं इससे 500 घाटों को विकसित करने में इससे मदद मिलेगी।
महापौर ने क्या कहा?
महापौर प्रवेश वाही ने बताया कि पूर्वांचल में पहले छठ पर्व मनाया जाता था लेकिन अब यह पर्व देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाया जाने लगा है। छठ पर व्रतियों को घाटों पर कोई असुविधा न हो इसके लिए फंड आवंटन की व्यवस्था की गई है। वाही ने कहा कि हर वार्ड में पार्षद इस फंड से कार्य कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था दिल्ली सरकार द्वारा होने वाली मदद से अलग होगी।
