दिल्ली में निगम की बड़ी कार्रवाई, ज्वालापुरी और निहाल विहार में दो सर्विस स्टेशन सील
दिल्ली नगर निगम ने ज्वालापुरी और निहाल विहार में दो अवैध सर्विस स्टेशनों को सील कर दिया है। ये स्टेशन ...और पढ़ें
-1774893083123_m.webp)
ज्वालापुरी और निहाल विहार में दो अवैध सर्विस स्टेशनों को सील कर दिया।
HighLights
निगम ने ज्वालापुरी और निहाल विहार में कार्रवाई की।
दो अवैध सर्विस स्टेशनों को सील किया गया।
वाहन धोने का कार्य अवैध रूप से चल रहा था।
संवाद सहयोगी, बाहरी दिल्ली। ज्वालापुरी व निहाल में निगम ने दो सर्विस स्टेशनों को सील किया है। सोमवार को दिल्ली नगर निगम के अधिकारी अवैध तरीके से चल रहे दो सर्विस स्टेशनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया है।
इन स्टेशनों पर वाहनों की वाशिंग का काम किया जा रहा। जिसके बाद निगम के अधिकारी ज्वालापुरी की पीवीसी मार्केट व निहाल विहार के 50 फुटा रोड पर पहुंचे और दोनों स्टेशनों को सील कर दिया गया।
फिलहाल सर्विस स्टेशन सील होने के बाद वाशिंग का कार्य बंद है। नरेला जोन के विभिन्न क्षेत्रों में नियमों को ठेंगा दिखाते हुए धड़ल्ले से चलाए जा रहे। जिनके खिलाफ अब दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई देखने मिल रही है।
