Move to Jagran APP

पूर्वी निगम के दोनों जोन में अलग-अलग यूनियन की जीत

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली: पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की यूनियन के लिए पह

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Apr 2018 10:48 PM (IST)Updated: Tue, 17 Apr 2018 10:48 PM (IST)
पूर्वी निगम के दोनों जोन में अलग-अलग यूनियन की जीत

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली: पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की यूनियन के लिए पहली बार हुए चुनाव में दोनों जोन में अलग-अलग यूनियनों ने बाजी मारी। अब निगम में यही दोनों यूनियन सफाईकर्मियों का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों यूनियन सात सदस्यीय टीम का गठन करेंगी और इससे निगम को अवगत कराएंगी। इनका कार्यकाल पांच वर्षो का होगा।

loksabha election banner

शाहदरा उत्तरी जोन में सात यूनियन चुनाव मैदान में थीं, जिसमें चार यूनियनों के बीच नजदीकी मुकाबला रहा। इनमें यूनियन नेता जयभगवान चारण के नेतृत्व वाली दिल्ली प्रदेश सफाई मजदूर यूनियन को जीत हासिल हुई, जबकि दूसरे नंबर पर दिल्ली प्रदेश एमसीडी आम मजदूर यूनियन रही। दिल्ली प्रदेश सफाई मजदूर यूनियन को 1044, जबकि दिल्ली प्रदेश एमसीडी आम मजदूर यूनियन को 813 वोट मिले। यहां जीत दर्ज करने वाली यूनियन शाहदरा दक्षिणी जोन में सातवें नंबर पर चली गई और उसे मात्र 59 वोट मिले। जीत के बाद यूनियन के नेताओं ने रैली निकालकर सफाई कर्मचारियों का धन्यवाद किया।

वहीं, दक्षिणी जोन में दो यूनियन के बीच ही मुख्य मुकाबला रहा। नौ में से पांच यूनियनों की जमानत जब्त हो गई। इस जोन में आरबी ऊंटवाल व संजय गहलोत के नेतृत्व वाली एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन को जीत हासिल हुई। पहले नंबर पर रही यूनियन दूसरे जोन में चौथे नंबर पर खिसक गई और यहां दूसरे नंबर पर रही राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस इंटक पांचवें नंबर पर चली गई। एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन को 2000 तो राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस इंटक को 1862 वोट मिले। चुनाव में धांधली का आरोप

राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस इंटक ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम सफाई मजदूर यूनियन चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। संगठन के महासचिव वीर ¨सह ¨धगान का कहना है कि भाजपा के दबाव में प्रशासन ने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी कराई है। वो¨टग के दिन अधिकारियों की मौजूदगी में फर्जी वोट डालते हुए कई लोग पकड़े गए थे, जिन्हें पुलिस के हवाले किया गया था। उन्होंने दोबारा चुनाव करवाने की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.