विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MCD का अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी, 46 निर्माणों पर चला बुलडोजर

Published: Wed, 16 Sep 2026 11:28 PM (IST)

सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी खतरनाक भवनों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान चला रही है। बुधवार को 12 ...और पढ़ें

MCD जनसुरक्षा की रक्षा के लिए सभी 12 जोनों में सख्त कार्रवाई कर रही है।

MCD जनसुरक्षा की रक्षा के लिए सभी 12 जोनों में सख्त कार्रवाई कर रही है।

HighLights

  1. सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी का अभियान तेज हुआ।

  2. बुधवार को 46 ध्वस्तीकरण, 11 संपत्तियां सील की गईं।

  3. जनसुरक्षा हेतु खतरनाक भवनों पर कार्रवाई सख्ती से जारी रहेगी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सत्य निकेतन हादसे के बाद से एमसीडी का खतरनाक भवनों, अनधिकृत निर्माणों तथा दिल्ली के मास्टर प्लान और भवन उपविधियों के उल्लंघन के विरूद्ध अभियान जारी है। भवन मानदंडों के अनुपालन को सुनिश्चित करने और जनसुरक्षा की रक्षा के लिए निगम के सभी 12 जोनों में सख्त कार्रवाई कर रही है।

बुधवार को चलाए गए अभियान के तहत एमसीडी के सभी 12 जोनों में 46 ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। साथ ही 11 संपत्तियों को सील किया गया, जबकि लागू भवन मानदंडों और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 12 ध्वस्तीकरण आदेश पारित किए गए।

एमसीडी ने मंगलवार को भी व्यापक अभियान चलाया था, जिसके दौरान एमपीडी और भवन उपविधियों के उल्लंघन के मामले में 40 संपत्तियों को ध्वस्त किया गया और 16 संपत्तियों को सील किया गया।

यहां हुई कार्रवाई

बुधवार को अभियान के दौरान उत्तर-पूर्वी जोन में कर्दमपुरी, शाहदरा, प्रसादी मोहल्ला और उस्मानपुर/न्यू उस्मानपुर तथा पूर्वी जोन में शास्त्री पार्क, जबकि मध्य-उत्तरी जोन में स्वरूप नगर और रानी बाग सहित अन्य स्थानों पर प्रमुख ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई।

एक एमसीडी अधिकारी ने कहा कि उसके अधिकार क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अनधिकृत निर्माण या भवन मानदंडों के उल्लंघन की अनुमति नहीं दी जाएगी। जनसुरक्षा के लिए जोखिम पैदा करने वाले उल्लंघनों, खतरनाक भवनों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान सख्ती से जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- मालदा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का ऐलान : फरक्का, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर और पटना होकर चलेगी; UP भी करेगी प्रवेश