विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मालदा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का ऐलान : फरक्का, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर और पटना होकर चलेगी; UP भी करेगी प्रवेश

Published: Wed, 16 Sep 2026 10:26 PM (IST)

Malda Town Anand Vihar Special Train Announcement: पूर्व रेलवे ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के लिए मालदा टाउन से ...और पढ़ें

Malda Town Anand Vihar Special Train Announcement: छठ-दिवाली पर रेलवे का बड़ा ऐलान!

Malda Town Anand Vihar Special Train Announcement: छठ-दिवाली पर रेलवे का बड़ा ऐलान! 

HighLights

  1. दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ के लिए विशेष ट्रेन की घोषणा।

  2. मालदा टाउन से आनंद विहार टर्मिनल तक चलेगी यह ट्रेन।

  3. भागलपुर, साहिबगंज सहित कई स्टेशनों पर होगा ठहराव।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान दिल्ली और बिहार-बंगाल के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए पूर्व रेलवे ने मालदा टाउन से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के बीच भागलपुर होकर स्पेशल ट्रेन चलाने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस पूजा स्पेशल के चलने से भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमालपुर और साहिबगंज क्षेत्र के प्रवासियों को त्योहार में घर आने-जाने के लिए कन्फर्म सीट की सहूलियत मिलेगी।

जारी आधिकारिक समय सारणी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 03435 मालदा टाउन–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन का परिचालन 12 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच किया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को मालदा टाउन से सुबह 09:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 01:40 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस अवधि में यह ट्रेन कुल 8 फेरे (ट्रिप) लगाएगी।

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 03436 आनंद विहार टर्मिनल–मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन 13 अक्टूबर से 01 दिसंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 02:50 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 10:30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। यह रैक भी दोनों ओर से कुल 8 फेरे पूरे करेगा।

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन, जनरल से एसी तक की व्यवस्थ

यह स्पेशल ट्रेन अप और डाउन दोनों दिशाओं में न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज), जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। यात्रियों की विभिन्न श्रेणियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी (अनारक्षित/जनरल), शयनयान (स्लीपर) और वातानुकूलित (एसी) श्रेणियों के कोच लगाए जाएंगे। रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन संख्या 03435 के आरक्षण की तिथि और प्रक्रिया की घोषणा जल्द ही पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) के जरिए कर दी जाएगी।