विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में MCD की नई पहल, सड़कों की सफाई के लिए 1000 मैकेनिकल लिटर पिकर्स तैनात, महिला को भी कमान

Published: Sun, 18 Oct 2026 08:06 AM (IST)

दिल्ली नगर निगम ने सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई के लिए 1,000 मैकेनिकल लिटर पिकर्स तैनात किए हैं। इस ...और पढ़ें

पहली बार एमसीडी को मिलीं 1000 पिकर मशीनें। जागरण

पहली बार एमसीडी को मिलीं 1000 पिकर मशीनें। जागरण

HighLights

  1. MCD ने 1,000 मैकेनिकल लिटर पिकर्स तैनात किए।

  2. सरिता विहार से 50 मशीनों को हरी झंडी दिखाई गई।

  3. 35 महिला ड्राइवरों को सफाई कार्य में नियुक्त किया।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के सभी 250 वार्डों में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर बिखरे कूड़े को उठाने के लिए पहली बार 1,000 मैकेनिकल लिटर पिकर्स की तैनाती की जा रही है।

इसके प्रथम चरण के तहत सरिता विहार के एम ब्लाक स्थित फिक्स्ड कम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन (एफसीटीएस) प्लांट में शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 50 मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही घरों से कूड़ा संग्रहण और उसके परिवहन के लिए नए वाहनों को भी रवाना किया।

महिला ड्राइवरों को भी नियुक्त किया

विशेष बात ये रही कि सफाई वाहनों के संचालन के लिए 35 महिला ड्राइवरों को भी नियुक्त किया गया है। यह पहल सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में भी एक अहम कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की सबसे बड़ी चुनौतियों में सफाई व्यवस्था और कूड़े का उचित प्रबंधन प्रमुख हैं। सरकार दीर्घकालिक योजना के तहत काम कर रही है, ताकि आने वाले 15 से 30 वर्षों में भी दिल्लीवासियों को कूड़े के प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

कूड़े के पहाड़ लगातार बढ़ते गए

उन्होंने कहा कि पहले प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले लगभग 15,000 मीट्रिक टन कूड़े में से केवल 6,000 से 7,000 मीट्रिक टन का ही प्रसंस्करण हो पाता था। इसके कारण कूड़े के पहाड़ लगातार बढ़ते गए।

इस स्थिति को बदलने के लिए नए वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट लगाने, मौजूदा प्लांटों की क्षमता बढ़ाने, ई-वेस्ट सेंटर स्थापित करने और गाय के गोबर के प्रबंधन के लिए बायोगैस प्लांट लगाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

मेयर प्रवेश वाही ने कहा कि निगम का लक्ष्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, नियमित और जवाबदेह बनाना है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, डिप्टी मेयर डा. मोनिका पंत, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, निगम में नेता सदन जय भगवान यादव, स्थायी समिति के उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, निगमायुक्त संजीव खिरवार आदि रहे।

आधुनिक मशीनों से मजबूत होगी सफाई व्यवस्था

दक्षिण-पूर्वी जोन में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 428 आटो टिपर, 128 ई-रिक्शा, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए 25 टाटा 407 वाहन, 27 रिफ्यूज कॉम्पैक्टर, पांच अतिरिक्त रिफ्यूज काम्पैक्टर, 30 हुक लोडर व 100 काम्पैक्टर बिन उपलब्ध हैं।

स्वच्छता संबंधी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 1,500 स्टील कूड़ेदान, 300 एचडीपीई कूड़ेदान और बागवानी कचरे के परिवहन के लिए 10 टिपर ट्रक भी उपलब्ध कराए गए हैं।

वहीं, निगम को 1,000 बैटरी चालित पिकर मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें से 150 मशीनें आ चुकी हैं। इन मशीनों से सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर बिखरे छोटे कूड़े को उठाने एवं वैक्यूम क्लीनिंग में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- एमसीडी की सुनियो 2.0 योजना, पुराना प्रॉपर्टी टैक्स चुकाने पर ब्याज-जुर्माना माफ; 31 दिसंबर तक मिलेगा मौका