प्रमोद गुप्ता और कंचन महेश्वरी ने संभाली जोन की जिम्मेदारी
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली: पटपड़गंज स्थित पूर्वी निगम मुख्यालय में हुए चुनाव के दौरान प्रमोद
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली:
पटपड़गंज स्थित पूर्वी निगम मुख्यालय में हुए चुनाव के दौरान प्रमोद गुप्ता शाहदरा उत्तरी जोन के दोबारा चेयरमैन निर्वाचित हुए, जबकि वीर ¨सह पंवार को डिप्टी चेयरमैन चुना गया। वहीं, कंचन महेश्वरी दक्षिणी जोन की चेयरपर्सन बनीं। इसके बाद श्यामसुंदर अग्रवाल डिप्टी चेयरमैन और निर्मल जैन स्थायी समिति के सदस्य चुने गए। यहां तीनों पदों के लिए एक-एक प्रत्याशी ने ही नामांकन भरा था।
पूर्वी निगम के गठन के बाद कंचन महेश्वरी पहली महिला पार्षद हैं, जिन्हें जोन चेयरमैन बनाया गया है। इससेपहले संयुक्त निगम में शाहदरा दक्षिणी जोन में भाजपा की पार्षद कंचन भाष्कर और कांग्रेस की प्रवीण मैसी चेयरमैन बन चुकी हैं। शाहदरा उत्तरी जोन के लिए स्थायी समिति अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, जबकि दक्षिणी जोन के लिए पूर्व महापौर नीमा भगत को पीठासीन अधिकारी बनाया गया था।
कार्यभार संभाला : दोनों चेयरमैन ने कार्यभार संभाल लिया है और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा व शाहदरा जिलाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा ने भी उन्हें बधाई दी। महापौर बिपिन बिहारी ¨सह ने शाहदरा केशव चौक स्थित जोन कार्यालय पहुंचकर प्रमोद गुप्ता को कुर्सी पर बैठाया। दोबारा कुर्सी संभालने के बाद गुप्ता ने कहा कि इस कार्यकाल में शाहदरा उत्तरी जोन को अतिक्रमण मुक्त कराना उनका लक्ष्य है। अवैध रूप से चलने वाली मीट की दुकानों को भी बंद करवाया जाएगा। वहीं, कंचन महेश्वरी ने कहा कि जोन स्तर पर होने वाले निगम के सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। जोन में नियमित बैठक की जाएगी और स्वच्छ भारत अभियान का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन किया जाएगा। डेंगू व मच्छरजनित अन्य बीमारियों से बचाव, सभी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाएगा।