विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

4 मई को चुनावी नतीजे, 31 को IPL फाइनल; मदर्स-डे और नियमों में बदलाव, देखें May 2026 का पूरा कैलेंडर

Published: Fri, 01 May 2026 10:48 AM (IST)Updated: Fri, 01 May 2026 11:08 AM (IST)

मई 2026: चुनाव परिणाम, मदर्स-डे और बुद्ध पूर्णिमा सहित आईपीएल फाइनल, कान्स फिल्म फेस्टिवल, कार लॉन्च और नई फिल्मों की रिलीज तक देखे पूरे महीने में कब क्‍या होगा।

मई 2026 का इवेंट कैलेंडर। एआई जनरेटेड

मई 2026 का इवेंट कैलेंडर। एआई जनरेटेड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 1 मई 2026 यानी आज शुक्रवार से कई नियम बदल गए हैं, जिनका असर आपकी जेब और दिनचर्चा पर पड़ेगा। जहां एलपीजी गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए शहर और गांव के लिए अलग-अलग नियम लागू किया गया है तो वहीं ऑनलाइन गेमिंग और एटीएम से यूपीआई के जरिए (कार्डलैस) निकासी को लेकर भी बदलाव हुआ है। इनके अलावा और भी कई बदलाव हुए हैं। 

मई का महीना इसलिए भी खास है, क्योंकि इस माह कई बड़े इवेंट हैं। 4 मई 2026 का दिन देश के पांच राज्यों के लिए बहुत अहम है। क्योंकि इसी दिन पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावओं के परिणाम आ रहे हैं। इसके अलावा इसी महीने की 31 मई को आईपीएल का फाइनल मुकाबला और कई नई कार भी लॉन्च होगी। इनके साथ-साथ नई फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं। नीचे देखिए हर इवेंट की पूरी लिस्ट।

आज से ये अहम बदलाव

  • एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग में शहर में 25 दिन, गांव में 45 दिन का अंतर अनिवार्य। डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड से ही डिलीवरी।
  • एटीएम से यूपीआई के जरिये (कार्डलेस) निकासी फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट में गिनेंगे।
  • वित्तीय वर्ष में 10 लाख से ज्यादा नकद जमा/निकासी पर पैन कार्ड देना जरूरी।
  • ऑनलाइन गेमिंग के नए नियम, रियल मनी गेम्स के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा।
  • म्यूचुअल फंड में 30 साल का सबसे बड़ा बदलाव: निवेशक टोटल एक्सपेंस रेश्यो की जगह बेस एक्सपेंस रेश्यो देख सकेंगे।

नेशनल इवेंट्स

4 मई: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु समेत राज्यों के चुनाव परिणाम
5 मई: आईआईटी मद्रास ग्लोबल टेक्नोलॉजी समिट, नई दिल्ली

महत्वपूर्ण दिवस

1 मई: श्रमिक दिवस; महाराष्ट्र दिवस और गुजरात दिवस
3 मई: विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस
8 मई: विश्व रेड क्रॉस दिवस
10 मई: मदर्स डे
11 मई: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
12 मई: अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
22 मई: विश्व जैव विविधता दिवस
26-27 मई: ईद-उल-अजहा (बकरीद)
31 मई: विश्व तंबाकू निषेध दिवस

इंटरनेशनल इवेंट

12 मई: गूगल का एंड्रॉयड शो
12-23 मई: कान फिल्म फेस्टिवल, फ्रांस

जयंती

1 मई: बुद्ध पूर्णिमा
7 मई: रवींद्रनाथ टैगोर
9 मई: महाराणा प्रताप
22 मई: राजा राममोहन राय
28 मई: वीर सावरकर

पुण्यतिथि

21 मई: राजीव गांधी
27 मई: पं. जवाहरलाल नेहरू

कॉन्सर्ट

23 मई: अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट, नई दिल्ली

गैजेट लॉन्च

6 मई: विवो एक्स300 सीरीज,
विवो एक्स 300 अल्ट्रा, विवो एक्स300 एफई
6 मई: वन प्लस नॉर्ड सीई 6

कार लॉन्च

10 मई: एमजी मेजेस्टार
15 मई: टाटा सफारी ईवी, स्कोडा कोडियाक आरएस
19 मई: टाटा सिएरा ईवी
20 मई: मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट स्पोटर्स

स्पोर्ट्स

6-17 मई: इटैलियन ओपन (टेनिस), रोम
12-17 मई: एशियन वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप, अहमदाबाद
16 मई: एफए कप फाइनल (फुटबॉल), लंदन
24 मई: से फ्रेंच ओपन (टेनिस), पेरिस
25 मई: से सैफ विमंस चैम्पियनशिप (फुटबॉल), गोवा
28 मई: से भारतीय महिला क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा
30 मई: चैम्पियंस लीग फाइनल (फुटबॉल), बुडापेस्ट
31 मई: आईपीएल फाइनल (संभावित), बेंगलुरु (सभावित), बंगलुरु

थिएटर रिलीज

1 मई: एक दिन जुनैद खान, साई पल्लवी
1 मई: राजा शिवाजी, रितेश देशमुख, संजय दत्त
7 मई: कृष्णावतारम पार्ट 1, द हार्ट, सिद्धार्थ गुप्ता, सुष्मिता भट्ट
8 मई: दादी की शादी, कपिल शर्मा, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर मैं एक्टर नहीं हूं; नवाजुद्दीन सिद्दीकी, चित्रांगदा सतपुड़ा आखिरी सवाल, संजय दत्त, समीरा रेड्डी
15 मई: पति पत्नी और वो दो; सारा अली खान, आयुष्मान खुराना
22 मई: है जवानी तो इश्क होना है; वरुण धवन, मृणाल ठाकुर

ओटीटी रीलीज

1 मई: ग्लोरी, पुलकित
सम्राट, आशुतोष राणा (नेटफ्लिक्स)
6 मई: सिटाडेल 2; प्रियंका चोपड़ा जोनस (प्राइम वीडियो)
15 मई: एग्जाम अदिति बालन, दुशारा विजयन (प्राइम वीडियो)