विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका से वीडियो कॉल पर कोर्ट में पेश हुआ मैथ्यू वैनडाइक, म्यांमार ट्रेनिंग कैंप केस के आरोपी ने बताया कब आएगा भारत

Published: Thu, 01 Oct 2026 10:52 PM (IST)

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले के आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरन वैनडाइक अमेरिका से वीसी के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट में ...और पढ़ें

अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरन वैनडाइक। (सौ. सोशल मीडिया)

अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरन वैनडाइक। (सौ. सोशल मीडिया)

HighLights

  1. अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में पेश हुए।

  2. उन्होंने 21 अक्टूबर को भारत लौटने की जानकारी अदालत को दी।

  3. म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अगली सुनवाई 23 अक्टूबर को होगी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मुकदमे में आरोपित अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरन वैनडाइक गुरुवार को अमेरिका से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राउज एवेन्यू की विशेष अदालत के समक्ष पेश हुआ।

उसने अदालत को बताया कि उसके पास 21 अक्टूबर को भारत लौटने का एयर टिकट है और वह कोर्ट में पेश होगा। वह म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मुुकदमे में छह यूक्रेनी नागरिकों के साथ आरोपित है और हाल ही में उसे डिफाल्ट जमानत पर अपने घर जाने की अनुमति दी गई थी।

हालांकि, यूक्रेनी नागरिक वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए पेश नहीं हुए। उनकी तरफ से पेशी से छूट के लिए अर्जी दी गई थी। उक्त तथ्यों को देखते हुए अदालत ने आरोपपत्र पर विचार करने के लिए 23 अक्टूबर की तारीख तय की।

आठ सितंबर को एनआईए ने यूएपीए की धाराओं को शामिल किए बिना आरोपपत्र दाखिल किया था। इसमें सिर्फ इमिग्रेशन और फारेनर्स एक्ट के तहत अपराधों से जुड़ी धाराएं लगाई गई थीं। इन अपराधों का निपटारा एफआरआरओ के सामने किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की सैलरी कितनी, जानें 'दुबई के शेख' से कितना मिलता है वेतन?

यह भी पढ़ें- नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता