'मुझे बेरोजगार-बेईमान बताया', बॉक्सर मैरी कॉम के पूर्व पति ने साकेत कोर्ट में ठोका मानहानि का केस
मशहूर बॉक्सर मैरीकॉम के पूर्व पति करोंग ओंखोलर ने साकेत कोर्ट में उनके खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है। ...और पढ़ें

HighLights
मैरीकॉम के पूर्व पति ने साकेत कोर्ट में मानहानि की शिकायत दर्ज कराई
11 जनवरी के टीवी साक्षात्कार में झूठे बयान देने का आरोप लगाया गया
शिकायतकर्ता का दावा, बयानों से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। मशहूर बॉक्सर मैरीकॉम के पूर्व पति करोंग ओंखोलर ने साकेत कोर्ट में उनके खिलाफ मानहानि की शिकायत दायर की है। यह शिकायत मंगलवार को दर्ज कराई गई।
पति का आरोप है कि मैरीकॉम ने 11 जनवरी को प्रसारित एक टीवी साक्षात्कार के दौरान उनके खिलाफ झूठे और मानहानिकारक बयान दिए, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।
19 नवंबर को होगी मामले की सुनवाई
मामले पर 19 नवंबर को सुनवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी शादी मैरीकॉम से 12 मार्च 2005 को हुई थी और दोनों फरीदाबाद में साथ रहते थे। 20 दिसंबर 2023 को उनका वैवाहिक संबंध समाप्त हो गया था।
टीवी साक्षात्कार में बयान देने का आरोप
शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने शादी के दौरान मैरीकॉम के पेशेवर करियर को आगे बढ़ाने के लिए अपने करियर और कामकाजी हितों का त्याग किया था।
उन्होंने कहा कि 11 जनवरी 2026 को एक टीवी कार्यक्रम में मैरीकॉम ने उन्हें बेरोजगार, बेईमान और आर्थिक रूप से उन पर निर्भर व्यक्ति के रूप में पेश किया।
शिकायतकर्ता का दावा है कि कार्यक्रम के प्रसारण से उनकी छवि और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। उन्होंने अधिवक्ता आकाश कृष्णा और प्रगति शर्मा के माध्यम से भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 के तहत अदालत में शिकायत दायर की है।
