विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

57 नहीं अब 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद, शनिवार शाम 6 बजे तक पाबंदी; नई दिल्ली में नहीं कर सकेंगे इंटरचेंज

Published: Fri, 09 Oct 2026 10:35 PM (IST)

दिल्ली पुलिस के सुझाव पर जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के बंद रहने वाले स्टेशनों की संख्या 57 से घटाकर 45 कर दी गई है।

जनपथ मेट्रो स्टेशन पर तैनात अर्ध सैनिक बल के जवान और पुलिसकर्मी। फोटो: चंद्र प्रकाश मिश्र

जनपथ मेट्रो स्टेशन पर तैनात अर्ध सैनिक बल के जवान और पुलिसकर्मी। फोटो: चंद्र प्रकाश मिश्र

HighLights

  1. प्रदर्शन के कारण मेट्रो स्टेशनों की संख्या घटाई गई

  2. 57 से घटाकर अब 45 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे

  3. शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार शाम 6 बजे तक बंद

 

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के बंद रहने वाले स्टेशनों की संख्या घटा दी गई है।

दिल्ली पुलिस के सुझाव पर पहले शुक्रवार रात 9 बजे से अगले आदेश तक 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने की घोषणा की गई थी।

शुक्रवार रात करीब 10 बजे दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने मेट्रो स्टेशनों की संख्या को अपडेट कर दिया। अब शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 की रात 9 बजे से शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 की शाम 6 बजे तक 45 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे।

DMRC के अनुसार, सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया है। संबंधित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी, लेकिन नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और आवश्यकतानुसार आगे के अपडेट जारी किए जाएंगे।

ये 45 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

1. जनपथ
2. पटेल चौक
3. केंद्रीय सचिवालय
4. लोक कल्याण मार्ग
5. राजीव चौक
6. नई दिल्ली
7. सेवा तीर्थ (उद्योग भवन)
8. मंडी हाउस
9. बाराखंबा रोड
10. आईटीओ
11. दिल्ली गेट
12. खान मार्केट
13. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
14. झंडेवालान
15. सुप्रीम कोर्ट
16. इंद्रप्रस्थ
17. शिवाजी स्टेडियम
18. दिल्ली हाट-आईएनए
19. हौज खास
20. जोर बाग
21. लाजपत नगर
22. जंगपुरा
23. आश्रम
24. जामिया मिल्लिया इस्लामिया
25. चावड़ी बाजार
26. जामा मस्जिद
27. करोल बाग
28. राजेंद्र प्लेस
29. विश्वविद्यालय
30. कश्मीरी गेट
31. इंदरलोक
32. गुरु तेग बहादुर नगर
33. नेताजी सुभाष प्लेस
34. आजादपुर
35. जहांगीरपुरी
36. हैदरपुर बादली मोड़
37. मजलिस पार्क
38. सीलमपुर
39. मौजपुर-बाबरपुर
40. जाफराबाद
41. वेलकम
42. यमुना विहार
43. खजूरी खास
44. शाहदरा
45. रिठाला

यह भी पढ़ें- दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, CJP Protest के चलते प्रभावित रहेंगे ये 30 मार्ग; सुबह 6 बजे से रहेगा डायवर्जन