दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, CJP Protest के चलते प्रभावित रहेंगे ये 30 मार्ग; सुबह 6 बजे से रहेगा डायवर्जन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 10 अक्टूबर को CJP के प्रदर्शन के कारण नई दिल्ली और मध्य दिल्ली में यातायात प्रभावित होने की एडवाइजरी जारी की है।

कनॉट प्लेस पर गश्त करते अर्ध सैनिक बल के जवान। फोटो: चंद्र प्रकाश मिश्र
HighLights
CJP प्रदर्शन के कारण 10 अक्टूबर को दिल्ली में यातायात प्रभावित
नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन
रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जाने वाले यात्री अतिरिक्त समय लेकर निकलें
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। CJP के प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 10 अक्टूबर के लिए एडवाइजरी जारी की है।
इसके तहत नई दिल्ली और मध्य दिल्ली समेत कई इलाकों में यातायात प्रभावित हो सकता है। पुलिस जरूरत के अनुसार सुबह 6 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू करेगी।
रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।
इन 30 जगहों पर प्रभावित हो सकता है यातायात
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर को इन प्रमुख चौराहों, फ्लाईओवर और सड़कों पर आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है:-
- शंकर रोड-वंदे मातरम टी-प्वाइंट गोलचक्कर (नई दिल्ली की ओर)
- धौला कुआं फ्लाईओवर
- झंडेवालान गोलचक्कर
- पंचकुइयां गोलचक्कर
- मंडी हाउस गोलचक्कर
- डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-प्वाइंट)
- राम चरण अग्रवाल चौक (ए-प्वाइंट)
- मिंटो रोड-दीन दयाल उपाध्याय मार्ग
- गुरु नानक चौक
- चेम्सफोर्ड रोड-कनॉट प्लेस आउटर सर्कल टी-प्वाइंट
- भरों रोड-एमजीएम (रिंग रोड) टी-प्वाइंट
- लोधी रोड फ्लाईओवर
- नीला गुंबद गोलचक्कर
- मदरसा टी-प्वाइंट
- सम्राट होटल गोलचक्कर
- सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
- भीकाजी कामा प्लेस के नीचे
- मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे
- रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-प्वाइंट
- अशोक रोड-जंतर-मंतर रोड गोलचक्कर
- विंडसर प्लेस गोलचक्कर
- टॉलस्टॉय मार्ग-जनपथ क्रॉसिंग
- रेल भवन गोलचक्कर
- जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग
- कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-बाराखंबा रोड टी-प्वाइंट
- गोल डाकखाना गोलचक्कर
- पटेल चौक गोलचक्कर
- जय सिंह रोड-अशोक रोड टी-प्वाइंट
- आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर
- कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-संसद मार्ग टी-प्वाइंट
संसद मार्ग और कनाॅट प्लेस के आसपास विशेष सतर्कता
अशोक रोड-जंतर मंतर रोड चौराहा, विंडसर प्लेस, टाल्स्टाय मार्ग-जनपथ क्राॅसिंग, रेल भवन, जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रासिंग, कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-बाराखंबा रोड टी-पाइंट, गोल डाकखाना और पटेल चौक समेत कई प्रमुख स्थानों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
जय सिंह रोड-अशोक रोड टी-पाइंट, राम मनोहर लोहिया अस्पताल चौराहे और कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-संसद मार्ग टी-प्वाइंट पर भी पुलिस की नजर रहेगी। मौके की स्थिति के अनुसार प्रतिबंधों का दायरा बढ़ाया या घटाया जा सकता है।
स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले पहले निकलें
ट्रैफिक पुलिस ने रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस अड्डों और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी है।
खासकर नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होकर गुजरने वाले लोगों को संभावित जाम और मार्ग परिवर्तन को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बनाने को कहा गया है।
पुलिस ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौके पर तैनात कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
कानून-व्यवस्था के हालात पर निर्भर करेगी स्थिति
यातायात प्रतिबंधों की स्थिति प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था के हालात पर निर्भर करेगी। स्थिति सामान्य होने पर प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है।
वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक इंटरनेट मीडिया मंचों पर जारी ताजा अपडेट देख लें, ताकि रास्ते में होने वाली परेशानी से बचा जा सके।
गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे गैर-जरूरी यात्रा से बचें। नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी या एयरपोर्ट जाने वाले यात्री अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें, ताकि रास्ते में संभावित जाम या डायवर्जन के कारण परेशानी न हो।
पुलिस के अनुसार, यातायात संबंधी प्रतिबंध मौके की स्थिति के आधार पर लागू किए जाएंगे। हालात सामान्य होने पर इन्हें हटाया या बदला जा सकता है।
ट्रैफिक अपडेट के लिए यहां रखें नजर
यात्री ट्रैफिक की ताजा जानकारी, वैकल्पिक मार्ग और अलर्ट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक माध्यमों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- वेबसाइट: traffic.delhipolice.gov.in
- एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक: @dtptraffic
- ट्रैफिक हेल्पलाइन: 1095 या 011-25844444
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी लें और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले इंटरनेट बंद करने का आदेश, 4 KM के दायरे में पाबंदी
